फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese army performs exercise near indo-pak border

भारत, पाक सीमा के पास चीनी सैनिकों का बड़ा सैन्य अभ्यास 

Fri, 09 Dec 2016 02:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
Chinese army performs exercise near indo-pak border

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सैन्य संख्या में कटौती की घोषणा के कुछ दिन बाद ही चीनी सेना ने बृहस्पतिवार को अस्थिर शिझिआंग क्षेत्र में व्यापक सैन्य अभ्यास किया। इस क्षेत्र में एरिया कमांड के गठन के बाद से यह अपने तरह का पहला सैन्य अभ्यास है। इस कमांड से भारत के कश्मीर क्षेत्र और पाकिस्तान के पास नियंत्रण रेखा पर नजर रखी जाती है।

विज्ञापन


चीन के एक अखबार ने सैन्य अभ्यास की तस्वीर के साथ अपनी संक्षिप्त रिपोर्ट में कहा है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) शिझिआंग सैन्य एरिया कमांड के 10000 से ज्यादा सैनिकों ने समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊंचाई पर शिझिआंग उईघुर स्वायत्त क्षेत्र की पहाड़ी इलाके में सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सैन्य अभ्यास पूरे सात पहाड़ी क्षेत्रों में किया। चीन के पास बीजिंग, नेंनजिंग, चेंगडु, जिनान, शेनयांग, लाझोउ और गुआंगझाउ में सात सैन्य एरिया कमांड है। अखबार के मुताबिक, इस अभ्यास में खुद को छुपाना, खुफिया जानकारी इकट्ठा करना, दुश्मन के बारे में जानकारी जुटाना और काउंटर अटैक करने के गुर आजमाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed