फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese Army made youth video

आर्मी में भर्ती के लिए चीन वीडियो बनाकर युवाओं को कर रहा है प्रेरित

Thu, 05 May 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
Chinese Army made youth video
- फोटो : wikipedia

चीन की आर्मी ने अपने देश के नौवानों को मिलिट्री में भर्ती होने को प्रेरित करने के लिए वीडियो बनाया है। म्यूजिक और इफेक्टस का इस्तेमाल कर बनाए 'बेटल डिक्लेरेशन' नाम के इस वीडियो को चीन की पीपल लिबरेशन आर्मी ने अपनी वेबसाइट पर डाला है। इस वीडियो को बाकायदा फीचर्स के साथ प्रोफेशनल तरीके से शूट किया गया है। इस वीडियो में आर्मी यह संदेश दे रही है की जंग के लिए तैयार रहें, जंग कभी भी शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


वीडियो में जवानों को तारों के नीचे से निकलते हुए, ऊंचाई पर चढ़ते हुए और बीच पर लैंडिग करते हुए दिखाया गया है। ऐसा लग रहा है मानो दो देशों के बीच जंग छिड़ने वाली हो। हालांकि चीन में तकनीकी रूप से मिलिट्री सर्विस ज़रूरी है लेकिन अब लोग इससे कतरा रहे हैं। चीन के संविधान में लिखा है देश की रक्षा करना नागरिकों का सबसे पवित्र कर्तव्य है। 
विज्ञापन


नौजवानों को मिलिट्री भर्ती में प्रोत्साहित करने के लिए चीन के आधुनिक हथियार सहित लियोनिंग एयरक्राफट कैरियर और शेनयांग जी-11 फाइटर जेट्स को भी वीडियो में दिखाया गया है। चीन की आर्मी के पब्लिसिटी एक्सपर्ट ने सरकारी अखबार चाइना डेली को बताया कि हमारी सेना अन्य के मुकाबले काफी मॉडर्न है। चीन इस समय पूरी दुनिया में किसी भी लड़ाई में सीधे शामिल नहीं है लेकिन चीन की आर्मी की उपस्थिति विवादित साउथ चीन सागर सहित विश्व में कई जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्टपति शी जिंपिंग ने सितंबर में कहा था कि चीन की लिबरेशन आर्मी में  3 लाख फौजियों की कटौती की जाएगी। आर्मी को परंपरागत फौज से आधुनिक किया जाएगा। अब आर्मी में  नौजवानों को भर्ती के लिए प्रोत्साहित करना समझ से परे है । आर्मी द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को अबतक 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed