फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China will set up drone to stop cheating in schools

नकलची छात्रों से परेशान हुआ चीन, अब लगाएगा ड्रोन

Sat, 06 Jun 2015 01:31 PM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
China will set up drone to stop cheating in schools

चीन के शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा में नकलची छात्रों पर लगाम कसने के लिए क्लासरूम में ड्रोन लगाने की घोषणा की है। मालूम हो चीन में हर साल विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा में करीब एक करोड़ परीक्षार्थी शामिल होते हैं।

विज्ञापन


विवि प्रवेश परीक्षा को गाओकाओ कहा जाता है और ये परीक्षा पूरे देश में नकल करने के लिए बदलाम है। कहा जाता है कि इस परीक्षा में छात्र जमकर नकल करते हैं और इसी कारण ये परीक्षा अपना विश्वास खोती जा रही है।
विज्ञापन


विवि के टीचर कहते हैं कि छात्र कई कई टीचरों की मौजूदगी में अत्याधुनिक उफकरणों की मदद से जमकर नकल करते हैं।

हर कमरे में उड़ेगा शांत ड्रोन

China will set up drone to stop cheating in schools

प्रशासन द्वारा नकल रोकने में नाकाम रहने के बाद खुद चीन के शिक्षा मंत्रालय ने इस दिशा में कदम उठाया है और विवि प्रवेश परीक्षा के दौरान ड्रोन कैमरों का प्रयोग करने की घोषणा की है।

प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि इस बार विवि प्रवेश परीक्षा के दौरान हर कमरे में ड्रोन तैनात किए जाएंगे। कमरे में ऊपर घूमती ये साइलेंट डिवाइस परीक्षा दे रहे बच्चों पर ऊपर से नजर रखेगी। ये सैंसर से जुड़े रहेंगे ताकि कमरे में हो रही किसी भी गतिविधि को कैमरे में कैद कर सके और इसकी सूचना दे सकें।

रेडियो सिग्नल भी पकड़ लेगा ड्रोन

China will set up drone to stop cheating in schools

कहा जा रहा है कि कमरे में तितली की तरह तैरते ये ड्रोन कमरे में किसी भी तरह के रेडियो सिग्नल को खोज कर डिसेबल कर देंगे। यानी कि अगर कोई छात्र मोबाइल या किसी अन्य रेडियो उपकरण से नकल की कोशिश कर रहा है तो वो ड्रोन की नजर से नहीं बच पाएगा।

ये ड्रोन 360 डिग्री एंगल से घूम घूम कर कमरे और हॉल में नजर रखेंगे। ड्रोन छात्रों के कानों में छिपे इयरपीस तक खोज लेगा और उसकी सूचना कंट्रोल रूम को भेज देगा।

विज्ञापन

अब नहीं होगी मैजिक पेन से नकल

China will set up drone to stop cheating in schools

पिछले साल तक चीन के छात्र इस एक्जाम में मैजिक पैन से नकल करते थे। इस मैजिक पेन में ट्रांसमीटर लगा होता है जो पेपर पर रखते ही सवालों की तस्वीर लेकर बाहर खड़े शख्स को सैंड कर देता है। इसके बाद बाहर खड़ा आदमी एक सीक्रेट इयरपीस के जरिए इन सवालों के जवाब छात्र तक भेज देता है।

एक्सरे शीट से भी करते हैं नकल
चीन में छात्र एक्सरे शीट से भी नकल करते हैं। छात्र अपनी छाती पर एक ट्रांसमिटेड एक्सरे शीट छिपा कर चिपका लेते हैं। परीक्षापत्र को सामने से स्केन करके ये एक्सरे  ट्रांसमिशन द्वारा सवालों को बाहर खड़े शख्स तक भेजता है और फिर इयरफोन द्वारा सवालों के जवाब मिलते हैं।

दो साल पहले चीन के एजुकेशन चीफ ने छात्राओं को परीक्षा हॉल में मेटल हुक वाली ब्रा पहन कर आने से रोक लगा दी थी। इन ब्रा के ज‌रिए नकल के केस बढ़े थे जिसके चलते ये फैसला लेना पड़ा।

कठिन होता है एक्जाम, जान दे देते हैं छात्र

China will set up drone to stop cheating in schools

गाओकाओ का एक्जाम चीन के सबसे कठिन एक्जाम में गिना जाता है। एक लोग छात्रों में से केवल साठ लाख छात्रों को ही आगे पढ़ने का मौका मिलता है। इस एक्जाम के चलते सैंकडों छात्र हर साल एक्जामिनेशन सेंटर के बाहर ही खुदकुशी कर लेते है।

ऐसी ही खुदकुशी की घटनाओं  को रोकने के लिए हेबेई प्रांत के एक सैकेंडरी स्कूल ने अपनी इमारत के बाहर पिछले साल एंटी सुसाइड बेरियर लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed