{"_id":"57f7e1244f1c1b255226fbcc","slug":"china-will-be-the-only-country-to-have-space-station-by-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 तक चीन के पास होगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन, अकेला होगा ऐसा देश","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
2024 तक चीन के पास होगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन, अकेला होगा ऐसा देश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
चीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन 2024 में अकेला ऐसा देश होगा, जिसका अपना कार्यरत अंतरिक्ष स्टेशन होगा। शुक्रवार को चीन के एक अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन 2024 तक सेवा देना बंद कर देगा। चाइना एयरोस्पेश साइंस एंड टेक्नोलॉजी कार्पोरेशन के चेयरमैन लेई फेनपई ने कहा कि जब 2024 में मौजूदा समय में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन सेवा देना बंद कर देगा, तब सिर्फ चीनी अंतरिक्ष स्टेशन ही सेवा देने के लिए रहेगा।
चीन ने हाल ही में दूसरे प्रयोगात्मक अंतरिक्ष प्रयोगशाला का शुभारंभ किया है। लंबे समय तक प्रयोगों के लिए दो अंतरिक्ष यात्री इस महीने के अंत तक प्रयोगशाला से जुड़ जाएंगे और मुख्य प्रयोगशाला 2022 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन की योजना एक लांग मार्च-5 हेवी लोड कॅरियर रॉकेट के साथ 2018 के इर्द-गिर्द अपने अंतरिक्ष स्टेशन के प्रयोगात्मक कोर मॉड्यूल शुरू करने की है। साथ ही 20 टन संयोजन अंतरिक्ष स्टेशन को 2022 तक कक्षा में भेजा जाएगा। लेई ने कहा कि इस अंतरिक्ष स्टेशन के साथ चीन रूस के बाद अंतरिक्ष स्टेशन विकसित करने वाला दूसरा देश बन जाएगा।