फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china warned india for dalai lama's visit in arunachal pradesh

दलाईलामा की अरुणाचल यात्रा से भड़का चीन, भारत को दी चेतावनी

Wed, 05 Apr 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 05 Apr 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
china warned india for dalai lama's visit in arunachal pradesh

तिब्बत के निर्वासित नेता दलाईलामा की अरुणाचल यात्रा से पहले चीन ने एक बार फिर से अपनी बौखलाहट दिखाते हुए भारत को चेतावनी दी। चीन ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों के बिगड़ने की चेतावनी देते हुए कहा कि भारत को अब फैसला कर लेना चाहिए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तिब्बती धर्मगुरु इस समय भारत यात्रा पर हैं और अगले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश जाने वाले हैं। दलाईलामा की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा से चीन इतना बौखलाया हुआ है कि पिछले एक महीने में वह दो बार भारत को चेतावनी दे चुका है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि दलाईलामा को अरुणाचल प्रदेश जाने की अनुमति देने का भारत का निर्णय बेहद ही चिंताजनक है क्योंकि उस पर चीन दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा होने का दावा करता है।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश में दलाईलामा की होने वाली यात्रा के संबंध में सवाल पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि हम इस खबर से बेहद ही चिंतित हैं। भारत-चीन सीमा के पूर्वी तरफ चीन की स्थिति बहुत ही साफ और स्थिर है। भारत की यात्रा पर आए दलाईलामा 4 अप्रैल से 13 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed