फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China vows to protect South China Sea sovereignty, Manila upbeat

चीन ने दी दूसरे देशों को धमकी, दक्षिण चीन सागर को युद्ध का जरिया न बनाएं

Wed, 13 Jul 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
China vows to protect South China Sea sovereignty, Manila upbeat
reuters - फोटो : चीन के सरकारी मीडिया ने अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल को विदेशी ताकतों के हाथ का मोहरा बताया
दक्षिण चीन सागर पर अधिकार को लेकर आए फैसले को चीन ने मानने से मना करने के बाद इस समुद्री भाग में अपनी संप्रभुत्ता बचाने की तैयारी में चीन जुट गया है। चीन ने कहा कि वो दक्षिण चीन सागर एयर डिफेंस जोन को बनाएगा। आपको बताते चले कि मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल ने चीन के दक्षिण चीन सागर के कब्जे को लेकर चीन के खिलाफ फैसला दिया है। 
विज्ञापन


चीन के सरकारी मीडिया ने अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल को विदेशी ताकतों के हाथ का मोहरा बताया है। चीन ने इसके ‌लिए अमेरिका को भी जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अमेरिका यहां पर समस्याएं खड़ा कर रहा है। आपको बताते चले कि दक्षिण चीनी समुद्र में वियतनाम, फिलीपींस, मलयेशिया, ब्रुनेई और ताइवान ने अपना हक जताया था। 
विज्ञापन


चीन की कम्युनस्टि पार्टी के अधिकारिक समाचार पत्र पीपुल्स डेली ने अपने पहले पन्‍ने पर लिखा कि चीन दक्षिण चीन सागर में अपनी संप्रभुत्ता को बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। यह हमारे लिए सीमाओं और अपने हितों के बचाव का सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण चीन सागर को वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा व्यापारिक रूट बताया जा रहा है। ‌विशेषज्ञों के मुताबिक चीन और अमेरिका के बीच बढ़ती शक्तियों का टकराव भी दक्षिणी चीनी समुद्र पर कब्जे की एक प्रमुख वजह है। यहां पर दोनों ही देश रणनीतिक और आर्थिक तौर एक दूसरे से टकराव कर रहे हैं।

खबरें यहां तक आ गई हैं कि इस विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन दो नए एयरपोर्ट बनाने भी जा रहा है। चीन के उपविदेश मंत्री ल्यू जेनमिन ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में चीन एयर डिफेंस जोन बनाएगा। यह हम पहले ही बता देना चाहते हैं कि इस पर हमारा हक है। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि दक्षिणी चीनी समुद्र में सामने आने वाली चुनौतियों को देखकर हम फैसला करेंगे। 


उन्होंने यह भी साफ किया कि दूसरे देश इस फैसले को चीन को डराने के लिए प्रयोग में लाएं। साथ ही दूसरे देशों को उम्मीद करते हैं कि चीन के साथ मिलकर काम करेंगे। दूसरे देशों को साफ-साफ चेतावनी देते हुए कहा कि दक्षिणी चीनी समुद्र को युद्ध का जरिया न बनाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed