{"_id":"a7e3f33ea43f640289d4868164b089e7","slug":"china-to-develop-largest-telescope-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप बनाने की हड़बड़ी में चीन ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप बनाने की हड़बड़ी में चीन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 26 Jul 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा पृथ्वी की तरह के ग्रह ‘केपलर 452बी’ को खोजने में कामयाबी हासिल करने के बाद चीन दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप बनाने की हड़बड़ी में है।
विज्ञापन
उसने घोषणा की है कि वह दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप ‘फास्ट’ तैयार करने के काम को पूरा करने में जुट गया है।
चीनी समाचार एजेंसी शिंहुआ के मुताबिक चीन के गुईझोउ प्रांत में बनाए जा रहे इस रेडियो टेलीस्कोप का आकार 500 मीटर व्यास यानी फुटबॉल के मैदान के 30 गुने के बराबर होगा। इसकी बाहरी अंतरिक्ष के निरीक्षण की क्षमता को बढ़ाने के लिए इसके आकार को बड़ा रखा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में नासा के केपलर स्पेस टेलीस्कोप ने 1400 प्रकाश वर्ष की दूरी पर धरती जैसे ग्रह को खोजने में सफलता हासिल की है।