{"_id":"578dee174f1c1b9032c4c89e","slug":"china-to-conduct-another-drill-in-s-china-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी चीन समुद्र में और तनाव बढ़ाएगा चीन, तीन दिन करेगा सैन्य अभ्यास","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
दक्षिणी चीन समुद्र में और तनाव बढ़ाएगा चीन, तीन दिन करेगा सैन्य अभ्यास
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Jul 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
दक्षिणी चीन समुद्र में और तनाव बढ़ाएगा चीन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी चीन समुद्र में चीन एक बार फिर से तनाव बढ़ाने का काम करने जा रहा है। चीन अब तीन दिन तक दक्षिणी चीन समुद्र में सैन्य अभ्यास करेगा। मंगलवार, आज से ही इसकी शुरूआत कर दी गई है।
चीन की मेरीटाइम सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक चीन की सेना सुबह सात बजे से शाम को पांच बजे तक दक्षिणी चीन समुद्र में अभ्यास करेगी और विवादित क्षेत्र से भी होकर गुजरेगी।
चीन एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज में मेरीटाइम बॉर्डर विशेषज्ञ वांग सीआओपेंग ने कहा कि यह सेना के सालाना सैन्य अभ्यास का हिस्सा है। यह सैन्य अभ्यास किसी भी देश और अन्य घटनाक्रमों के खिलाफ नहीं है।
विज्ञापन
दक्षिणी चीन समुद्र को लेकर इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल के फैसले को चीन ने मानने से मना करने के बाद से ही चीन और अन्य देशों के बीच तनाव बढ़ने लगा है। इससे पहले भी चीन 5 जुलाई से 11 जुलाई के बीच जीसा द्वीप में सैन्य अभ्यास कर चुका है।
वियतनाम ने चीन के इस सैन्य अभ्यास पर अपना विरोध भी दर्ज कराया है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने इस पर कहा कि यह हमारी नियमित सैन्य अभ्यास का हिस्सा है और सुरक्षा खतरों को दूर करने के लिए हम ऐसी तैयारी करते रहते हैं।
चीनी एयरफोर्स के प्रवक्ता सीन जिनके ने बताया कि एच-6के बॉम्बर्स, फाइटर्स जेट और रिकॉननाईसेंस एयरक्रॉफ्ट और एरियल टैंकर्स तैनात किए हैं।