फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china threat card is an unwise poll strategy for the BJP said Chinese state media

चीनी मीडिया ने दी चेतावनी, कहा- "चीनी खतरा" हानिकारिक चुनावी रणनीति है भाजपा के लिए

Fri, 22 Jun 2018 01:17 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
 china threat card is an unwise poll strategy for the BJP said Chinese state media
- फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन से रिश्तों को सुधारने की दिशा में कई बार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है। इससे ऐसा लग रहा था कि वह चीन के साथ रिश्ते सुधारना देश के हित के लिए आवश्यक मानते हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय मीडिया में यह रिपोर्ट भी छपी थी जिसमें बीजेपी के 2018 ट्रेनिंग सामग्री में कार्यकर्ताओं के लिए कहा गया था कि चीन भारत के लिए खतरा है। अब इसी पर चीनी मीडिया का भाजपा के लिए जवाब आया है।  

विज्ञापन


चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीनी कार्ड खेलना भाजपा के लिए मूर्खतापूर्ण चुनावी रणनीति है। यह देश के राजनीतिक और आर्थिक विकास को खतरे में डाल सकता है। 
विज्ञापन


भारत में 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अभी एक साल से भी कम वक्त बचा है। ऐसे में लग रहा है कि भाजपा चीनी कार्ड खेलने के माध्यम से अभियानों के अगले दौर में तेजी लाना शुरू कर चुकी है। यह बात ग्लोबल टाइम्स में कही गई है। जिसे पीपुल्स डेली द्वारा चलाया जाता है। यह चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स में भाजपा की ट्रेनिंग सामग्री में छपे हिंदू राष्ट्रवाद पर कड़े शब्दों में कहा गया है कि "हिंदू राष्ट्रवाद" बढ़ रहा है, जो "एक संकीर्ण, रूढ़िवादी और अत्यधिक विशिष्ट मानसिकता में बदल गया है।" इसमें कहा गया है कि भाजपा की विचारधारा प्राकृतिक तौर पर राष्ट्रवादी है, इसी तरह से यह एक हिंदू राष्ट्रवाद के प्रचार से क्षेत्रीय पार्टी बनी है। इसमें कहा गया है यह भाजपा को चुनाव जीतने में सहायता कर सकता है।

अमित शाह ने रिलीज की थी बुकलेट

 china threat card is an unwise poll strategy for the BJP said Chinese state media

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात पर गंभीरती से विचार करना चाहिए कि नई दिल्ली और बीजिंग के संबंधों में सुधार करना एक प्रभावी तरीका हो सकता है जिसकी सहायता से वह अतिरिक्त अंक स्कोर कर सकते हैं।

यदि देश आर्थिक विकास को अपने मैलिक लक्ष्य के रूप में मानता है तो चीन और भारत के रिश्तों में संबंधों के सुधार से ज्यादा फायदा मिल सकता है। आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में रोजगार उत्पन्न करना एक बड़ी चुनौती हो सकती है। भले ही चीनी खतरा भाजपा के लिए फायदेमंद हो लेकिन यह एक दुधारी तलवार भी है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जब बात कूटनीती पर आती है तो भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवादी हो जाती है। जैसा कि पाकिस्तान के साथ नई दिल्ली के निरंतर विवादों और दक्षिण एशिया और हिंद महासागर में चीन की अगुआई वाली बेल्ट एंड रोड पहल के विकास को बाधित करने के रूप में दिखाया गया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2018 के तहत अपने कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग के उद्देश्य से बुकलेट आदि तैयार किए हैं। इनमें बताया गया है कि चीन और पाकिस्तान दोनों न्यूक्लियर पावर हैं और दोनों देश भारत को ग्लोबल पावर बनने से रोकने के लिए नजदीकी राजनीतिक संबंध बना रहे हैं। यह बुकलेट 13 जून को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने रिलीज की थी। इसमें यह भी बताया गया है कि चीन भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed