{"_id":"58c0f7294f1c1b5e3ddc57bb","slug":"china-spending-billions-of-dollars-for-developing-stealth-drones-and-aircraft-carriers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन हुआ आक्रामक, करोड़ों डॉलर खर्च करके बना रहा है नई तकनीक के ड्रोन","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन हुआ आक्रामक, करोड़ों डॉलर खर्च करके बना रहा है नई तकनीक के ड्रोन
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन अपनी आर्मी के हथियारों को और बेहतर बनाने के लिए करोड़ों डॉलर खर्च रहा है। अब ऐसा सामने आया है कि वो ऐसे ड्रोन बनाने जा रहा है जो इतने तेज होंगे की किसी की पकड़ में नहीं आएंगे। इतना ही नहीं ये ड्रोन उसके दुश्मन के विमानों और दूसरी हमलावर गतिविधियों को पलभर में ढेर कर देंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ऐसे ड्रोन्स का निर्माण चीन की सबसे बड़ी मिसाइल बनाने वाली कंपनी कर रही है।
विज्ञापन
चीन की 'एयरोस्पेश साइंस एंड इंडस्ट्री कॉर्प' के डिप्टी जनरल मैनेजर ने अखबार को इंटरव्यू देते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई तकनीक के ये ड्रोन इतने सक्ष्म होंगे जो कि मीलों ऊंचाई से भी जासूसी कर सकेंगे। इतना ही नहीं ये लंबी दूरी के हमले, एंटी सबमरीन ऑपरेश्नस और हवाई हमले करने में भी सक्ष्म होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि चीन अपने हथियारों को और बेहतर बनाने के लिए करोड़ों डॉलर खर्च रहा है। हालांकि, हथियारों के लेकर ये खर्च बहुत ज्यादा है, लेकिन चीन का ताइवान और साउथ चाईना सी को लेकर रुख काफी आक्रामक है।
विज्ञापन
दरअसल, डिप्टी मैनेजर ने नई तकनीक का आर्मी में लाए जाने की जानकारी अखबार को दी। इसके बाद अखबार ने इस चाइना एयरोस्पेस साइंस और इंडस्ट्री कॉर्प से जोड़कर पेश किया। चीन ने मिलिट्री ड्रोन्स बनाने में अपना कदम रख दिया है। चीन ने सैन्य ड्रोनों में अनुसंधान बढ़ाया है, जिससे उम्मीद है कि वह अपनी सस्ती प्रौद्योगिकी से बाजार में हिस्सेदारी ले सके।