{"_id":"5883f0cc4f1c1b1a6eefe5b1","slug":"china-shuts-down-17-websites","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने खबरें प्रसारित करने का कारण बता बंद कीं 17 वेबसाइट","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने खबरें प्रसारित करने का कारण बता बंद कीं 17 वेबसाइट
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Sun, 22 Jan 2017 05:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन कोई नई बात नहीं है। कई सालों से वहां की वामपंथी सरकार ने लोगों की अभिव्यक्ति और मीडिया पर शिकंजा कसा हुआ है। एक नए वाकये में चीन ने ऑनलाइन खबरें प्रसारित करने जैसी वजहों का हवाला देते हुए 17 वेबसाइट बंद कर दिया है। बंद हुए वेबसाइट में उदार अर्थशास्त्री माओ यूशी की संस्था तियांजे इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स की वेबसाइट भी शामिल है।
विज्ञापन
हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट सीना वीबो पर भी यूशी का अकाउंट बंद कर दिया गया था। सरकारी समाचारपत्र ग्लोबल टाइम्स ने बीजिंग इंटरनेट इंफॉर्मेशन ऑफिस के हवाले से बताया कि इन वेबसाइटों को बिना लाइसेंस के ऑनलाइन खबर देने, पोर्नोग्राफिक सामग्रियां परोसने संबंधित इंटरनेट नियमों का उल्लंघन करने के कारण बंद किया गया है।
विज्ञापन
यूशी नव माओवादी वामपंथ की आलोचना और खुले बाजार की वकालत करने के कारण चीन में काफी विवादित हैं। पिछले दो महीने के दौरान चीन में तीन लोगों को माओत्से तुंग की आलोचना के कारण पद से बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन