फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China shows its displeasure with pakistan by showing a map which depicts POK as part of India

PoK को भारत का हिस्सा दिखाने के बाद चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तल्खी

Fri, 30 Nov 2018 12:41 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
China shows its displeasure with pakistan by showing a map which depicts POK as part of India
पीओके को भारत का हिस्सा चीन दिखाया - फोटो : CNNEWS

चीन ने बेशक पाकिस्तान में काफी निवेश किया हुआ है लेकिन चीन के सरकारी टीवी नेटवर्क (सीजीटीएन) पर दिखाए गए मानचित्र में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत का हिस्सा बताया गया था। इसे पाकिस्तान के प्रति चीन की नाराजगी के तौर पर माना जा रहा है। चीन के अपना यह रुख ऐसे समय पर दिखाया है जब 10 दिसंबर को भारत और चीन के जवान मिलकर सैन्य अभ्यास करने वाले हैं। वहीं करतारपुर कॉरिडोर पर बहस चल रही है। 

विज्ञापन


सीजीटीएन ने कराची में अपने वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की रिपोर्टिंग के दौरान पीओके को भारत का हिस्सा दिखाया था। इसे चीन की तरफ से एक बेहद नाराजगी वाला कदम माना जा रहा है क्योंकि उसके नागरिकों की रक्षा करने में पाकिस्तान अक्षम रहा। सूत्रों ने कहा, 'सीजीटीएन ने फिक्स्ड टेंपलेट का इस्तेमाल किया और प्रोडक्शन स्टाफ को इसमें कोई हेरफेर न करने की हिदायत दी गई।' सूत्रों ने बताया कि टेंपलेट का उपयोग बिना उच्च अधिकारियों की इजाजत के प्रोडक्शन स्टाफ द्वारा नहीं लिया जा सकता। 
विज्ञापन


चीनी प्राधिकारण आमतौर पर घरेलू या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीतिगत फैसले लेने से पहले अपने आधिकारिक मीडिया में उस मुद्दे को उठाता है और फिर उसकी प्रतिक्रिया देखता है। हालांकि जानकारों का मानना है कि सिर्फ एक मसले पर अपने अलग रुख की वजह से इसे चीन के आधिकारिक नीति बदलने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। चूंकि चीन का प्रिंट मीडिया मानचित्र आधारित मसले को लेकर हमेशा स्पष्ट रहा है। आधिकारिक तौर पर रिलीज हुए मानचित्र में कभी भी पीओके को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed