फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china says What if we enter in Kashmir as india in doklam

चीन ने दी भारत को धमकी- ट्राई जंक्शन के नाम पर हम भी घुस सकते हैं कश्मीर में

Wed, 09 Aug 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 09 Aug 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
china says What if we enter in Kashmir as india in doklam
modi xi jinping

चीन ने एक बार फिर भारत को धमकी भरे लहजे में कहा है कि वो कश्मीर में घुस सकते हैं। डोकलाम विवाद पर बोलते हुए चीन ने कहा कि, क्या हो अगर बीजिंग भी कश्मीर में घुस जाए। चीन के विदेश मंंत्रालय की अधिकारी वांग वेनली ने कहा कि भारत ने जिस ट्राई जंक्शन का हवाला देते हुए डोकलाम में चीनी सेना को रोका है, चीन भी उसी ट्राई जंक्शन की दलील दे सकता है। 

विज्ञापन


वेनली ने कहा कि हम यह समझते हैं कि भारत जिस ट्राई जंक्शन का बहाना बना रहा है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा से कई ट्राई जंक्शन लगे हुए हैं। क्या हो अगर हम भी इसी दलील के सहारे भारत-चीन और नेपाल से लगे कालापानी क्षेत्र में या भारत और पाकिस्तान से लगे कश्मीर में घुस जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्राई जंक्शन का हवाला देने से किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला है, बल्कि सभी की मुसीबतें बढ़ेंगी। भारतीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान वांग वेनली ने यह बयान दिया। बता दें कि भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद लगभग 50 दिनों से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन का दावा- भूटान नहीं मानता डोकलाम को अपना

china says What if we enter in Kashmir as india in doklam
भारत चीन बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो

इससे पहले वान वेनली ने कहा कि भूटान ने यह मान लिया है कि डोकलाम उसका नहीं बल्कि चीन का क्षेत्र है। चीन के वरिष्ठ राजनयिक वांग वेनली ने भारत से गए भारतीय मीडिया डेलिगेशन को बताया कि भूटान ने यह मान लिया है कि डोकलाम उसका हिस्सा नहीं है। इस बात को लेकर दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर बात हो चुकी है। 

हालांकि उन्होंने अपने इस दावे का कोई सबूत नहीं दिया। बता दें कि इससे पहले भूटान ने चीनी सरकार का विरोध किया था। भूटान ने आरोप लगाया था कि चीनी सैनिक जबरदस्ती भूटान की सीमा में निर्माण कार्य कर रहे है। भूटान ने यह आरोप 16 जून को लगाया था। जिसके बाद भारत, भूटान की मदद से लिए सामने आया था। 

भारतीय सैनिकों ने चीन के सैनिकों को डोकलाम क्षेत्र में निर्माण करने से रोक दिया था। जिसके बाद दोनों ही देशों में पिछले 50 दिनों से तनातनी चल रही है। जहां एक ओर भारत इस मुद्दे को राजनयिक तरीके से हल करने की बात कर रहा है,वहीं चीन लगातार भारत को धमकियां दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed