फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China says, China-Pakistan Economic Corridor extension to Afghanistan not directed against India

CPEC में अफगानिस्तान की एंट्री पर चीन बोला- भारत को नहीं होगा नुकसान

Wed, 27 Dec 2017 07:53 PM IST
एजेंसी/बीजिंग
एजेंसी/बीजिंग Updated Wed, 27 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
China says, China-Pakistan Economic Corridor extension to Afghanistan not directed against India
पीएम मोदी और जिनपिंग

चीन ने बुधवार को कहा कि उसकी महत्वाकांक्षी योजना चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा भारत के खिलाफ नहीं है। इसके साथ ही उसने कहा कि किसी तीसरे देश को इस योजना को प्रभावित या नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। चीन ने यह टिप्पणी अपनी 50 अरब की परियोजना को अफगानिस्तान तक बढ़ाने की पेशकश के बाद दी है।

विज्ञापन


चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच मंगलवार को पहली त्रिपक्षीय मुलाकात बीजिंग में हुई थी। इस मुलाकात में तीनों देशों ने आतंक-रोधी सहयोग को बढ़ाने और किसी देश, समूह या व्यक्ति को अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं करने देने का प्रण लिया। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- भारत ने पाक के तीन सैनिक किए ढेर, चीन ने दी ये सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चीन ने सीपीईसी परियोजना का अफगानिस्तान तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ इस बैठक में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से उनके समकक्ष ख्वाजा आसिफ और सलाहुद्दीन रब्बानी ने हिस्सा लिया।

सीपीईसी के अफगानिस्तान तक विस्तार से भारत की चिंता बढ़ने के सवाल पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनइंग ने कहा कि परियोजना का विस्तार किसी तीसरे देश से नहीं जुड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed