{"_id":"5a978d6f4f1c1baa1b8ba09f","slug":"china-said-pakistan-makes-huge-sacrifices-in-war-on-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पर फिर नरम पड़ा चीन, बोला- आतंकवाद पर पाक सरकार ने दी कुर्बानी","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
पाकिस्तान पर फिर नरम पड़ा चीन, बोला- आतंकवाद पर पाक सरकार ने दी कुर्बानी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Xi Jinping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने एक बार फिर पाकिस्तान पर नरम रुख अपनाया है। चीन के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार और यहां के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ कुर्बानी दी है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने बुधवार को कहा कि इस्लामाबाद ने आतंकवाद के खिलाफ जो कदम उठाए हैं उनके बारे में सभी को जानना जरूरी है।
विज्ञापन
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लु कांग ने कहा कि पाकिस्तान ने टेरर फंडिंग पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। आतंकवाद पर पाकिस्तान का रुख सख्त रहा है। चीन का कहना है कि सभी इंटरनेशनल समुदायों को पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ उठाये जा रहे कदमों पर एकमत होना होगा।
विज्ञापन
चीन के अधिकारी ने बताया कि वह पाकिस्तान के साथ बातचीत के जरिये आतंक के खिलाफ उठाये जा रहे कदमों पर उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने तहरीक ए तालिबान, लश्कर ए जांघवी, अल कायदा, हक्कानी नेटवर्क और इस्लामिक स्टेट के खिलाफ कई मिलिट्री ऑपरेशन किये हैं।
विज्ञापन