फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China said Nirmala Sitharaman visit to Nathu La Ready to maintain peace at frontiers with India

बॉर्डर पर शांति बनाए रखने के लिए चीन तैयार, कहा- रक्षा मंत्री के दौरे से मिला ‘गुडविल संदेश’

Mon, 09 Oct 2017 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Oct 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
China said Nirmala Sitharaman visit to Nathu La Ready to maintain peace at frontiers with India
निर्मला सीतारमण - फोटो : twitter

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के चीन सीमा पर स्थित नाथू ला दौरे के बाद चीन ने भारतीय सीमा पर नरमी के संकेत दिए हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि वह भारत के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में साझा रूप से शांति बरकरार रखने को तैयार है।

विज्ञापन

 
सीतारमण के दौरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में चुनयिंग ने कहा कि सिक्किम सेक्टर की भारत-चीन सीमा 1890 की ऐतिहासिक संधि से निर्धारित हुई है और नाथू ला दर्रा इस संधि का सर्वश्रेष्ठ प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि सीतारमण ने रक्षा मंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार रविवार को सिक्किम की नाथू ला सीमा का दौरा किया था और चीनी सैनिकों के बातचीत के दौरान उन्हें ‘नमस्ते’ करना सिखाया था। 
विज्ञापन


पढ़ें-भारत दुनिया का ताकतवर देश, इसलिए सुलझा डोकलाम विवाद: राजनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनयिंग ने कहा कि चीन ऐतिहासिक संधियों और संबंधित समझौतों के आधार पर भारत के साथ संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखने का इच्छुक है। चीन डोकलाम गतिरोध के दौरान अक्सर 1890 की ब्रिटेन-चीन संधि का हवाला देता रहा है और कहता रहा है कि सिक्किम सेक्टर की यह सीमा तिब्बत के साथ लगती है इसलिए उस क्षेत्र की सीमा निर्धारित है।


पढ़ें-दोबारा ताजपोशी से पहले शी जिनपिंग ने सेना पर अपनी पकड़ की मजबूत
नाथू ला पर ‘नमस्ते डिप्लोमेसी’ के साथ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों के साथ सीतारमण की बातचीत ने डोकलाम गतिरोध के बाद द्विपक्षीय संबंध सुधारने के लिए चीनी रणनीतिकारों को एक ‘गुडविल संदेश’ दिया है।  

चीन के सरकारी न्यूज चैनल सीजीटीएन सीतारमण के दौरे का वीडियो जारी किया था जिसका शीर्षक था, ‘चीनी बॉर्डर सैनिकों के साथ भारतीय रक्षा मंत्री की मुलाकात।’ वहीं हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने ‘भारतीय रक्षा मंत्री ने चीनी सैनिकों के साथ दूरियां कम कीं’ शीर्षक से खबर छापी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed