फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China said India not to use the Dalai Lama

चीन की भारत को चेतावनी दलाईलामा का न करे इस्तेमाल

Mon, 17 Apr 2017 09:52 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Mon, 17 Apr 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
China said India not to use the Dalai Lama
Demo Pic - फोटो : google

चीन ने भारत को दलाईलामा का इस्तेमाल करने के लिए चेतावनी दी है। चीन ने कहा कि भारत 'बीजिंग के हितों को कमजोर' करने के लिए दलाईलामा का इस्तेमाल न करे।

विज्ञापन


मामले में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि तिब्बती आध्यात्मिक नेता की हालिया अरुणाचल प्रदेश यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि, "दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा से भारत-चीन संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।" 
विज्ञापन


लू कांग ने कहा कि भारत को तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए और चीन के हितों को कमजोर करने के लिए दलाई लामा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लू ने यह टिप्पणी शुक्रवार को विदेश मंत्रालय से जारी एक बयान के जवाब में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागेले ने कहा था कि तिब्बत पर दिल्ली के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ सीमा संबंधी समस्या के निष्पक्ष और पारस्परिक स्वीकार्य समाधान चाहता है, जिसके लिए प्रयास जारी रखेगा। 


आपको बता दें कि बीजिंग अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत के भाग के रूप में समझता है और वह मानता है कि 14 वें दलाईलामा एक अलगाववादी हैं। वह एक स्वतंत्र राज्य का बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि भारत ऐसे किसी भी चीनी दावे का विरोध करता है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed