फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China's New Move With Sri Lanka Aimed At Encircling India

श्रीलंका के रास्ते भारत को घेरने की तैयारी में जुटा ड्रैगन

Mon, 11 Jul 2016 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
China's New Move With Sri Lanka Aimed At Encircling India
प्रतीकात्मक तस्वीर

ड्रैगन ने एकबार फिर चालाकी का परिचय देते हुए भारत के खिलाफ अपनी कूटनीतिक चाल चली है। लगातार भारतीय जमीन को कब्जाने की कोशिश करने वाला चीन अब समंदर के रास्ते भारत को घेरने की फिराक में है। इस बार चीन ने अपने मंसूबो अंजाम देने के लिए श्रीलंका को मोहरा बनाया है।  

विज्ञापन


चीन हिंद महासागर से होकर सिल्क रूट बनाने जा रहा है। इस रूट के बनने पर उसे ऊर्जा संपन्न अरब की खाड़ी और पूर्वी चीन के आर्थिक केंद्रों के बीच आने वाले बंदरगाहों पर पहुंच मिलेगी।
विज्ञापन


चीन ने इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए श्रीलंका को शिपिंग हब बनाने का लालच दिया है। 

माना जा रहा है कि श्रीलंका को शिपिंग हब बनाने के जरिए चीन भारत की घेराबंदी करने की फिराक में है।

क्या अपने मकसद में कामयाब होगा ड्रैगन?

China's New Move With Sri Lanka Aimed At Encircling India

चीन ने इस प्रोजेक्ट के लिए जल क्षेत्र के जरिए श्रीलंका और खुद के विकास की राह बनाने की दुहाई दी है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को श्रीलंका के विदेश मंत्री मंगला समरवीरा से मुलाकात की। 

इस दौरान वांग यी ने मीडिया को बताया इस प्रोजेक्ट के जरिए वह भविष्य में श्रीलंका से बेहतर रिश्ते और सहयोग चाहता है। इसके लिए वह भी श्रीलंका की मदद करने को तैयार है। वह हिंद महासागर में श्रीलंका को शिपिंग हब बनाएगा।

वांग ने यह भी कहा कि उसके इस फैसले से किसी तीसरे देश को फर्क नहीं पड़ेगा। वांग के मुताबिक श्रीलंका और चीन आमराय बनाकर इस प्रोजेक्ट के लिए आगे बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed