{"_id":"57f197d04f1c1bd31c574c11","slug":"china-s-elderly-population-24-crore-by-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में 2020 तक बुजुर्गों की संख्या 24 करोड़ हो जाएगी ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में 2020 तक बुजुर्गों की संख्या 24 करोड़ हो जाएगी
एजेंसी/बीजिंग
Updated Mon, 03 Oct 2016 04:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में 2020 तक 60 साल से ऊपर के लोगों की संख्या 24 करोड़ हो जाएगी। इसके साथ ही कुल जनसंख्या में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी 17 फीसदी हो जाएगी। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में भारी दबाव आएगा।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग के उप प्रमुख लियु कियान ने कहा कि इस समय बुजुर्ग लोगों की आबादी 22 करोड़ है और 2020 तक वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 17 फीसदी हो जाएगी। लियु ने कहा कि देश में गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या 26 करोड़ से ज्यादा है।
विज्ञापन
इन बीमारियों के कारण चीन में 86 प्रतिशत मौतें होती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल स्वास्थ्य पर सालाना खर्च प्रति व्यक्ति करीब 472 डॉलर रहा। वहीं, 16 से 59 वर्ष तक के आयु वाले लोगों की आबादी में कमी आएगी और यह 2020 तक 86.9 करोड़ और 2030 तक 82.4 करोड़ होगी।
विज्ञापन