फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China's 2016 defence budget

चीन के रक्षा बजट में इस बार 7-8 फीसदी बढ़ोत्तरी

Sat, 05 Mar 2016 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
China's 2016 defence budget
चीन की सेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन करती हुई - फोटो : Reuters
दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिका के साथ चल रही तनातनी के बीच चीन अपना रक्षा बजट पेश करने वाला है। ड्रैगन ने कहा है कि इस बार वह अपने सैन्य बजट में सात से आठ फीसदी की बढ़ोत्तरी करेगा। हालांकि सरकार कितनी बढ़ोत्तरी करती है, इसका पता शनिवार को पेश होने वाली बजट रिपोर्ट से ही चल सकेगा।
विज्ञापन


चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के सालाना सेशन की प्रवक्ता फु यिंग ने बताया कि चीन का सैन्य बजट इस साल भी बढ़ेगा, लेकिन इसमें बढ़ोत्तरी पिछले साल के मुकाबले कम होगी।
विज्ञापन


फू ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि यूएस दक्षिण चीन सागर का मुद्दा उठाकर हमें सैन्य बजट बढ़ाने पर मजबूर कर रहा है। 2015 में चीन का रक्षा बजट 10.1 फीसदी से बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


145 अरब डॉलर का है बजट

145 अरब डॉलर का यह बजट भारती की दृष्टि से तीन गुना ज्यादा था। इस दौरान फू ने ओबामा प्रशासन पर दक्षिण चीन सागर में अपनी सेना तैनात करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अमेरिका हमें सागर में सेना न तैनात करने की हिदायत दे रहा है, लेकिन वह खुद भी यही कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन दूसरे देशों के मामले में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं समझता, इसलिए दूसरे देशों को भी इसके मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed