फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china release indian businessman

चीन ने भारतीय व्यापारी को किया रिहा

Sat, 18 Jul 2015 07:52 PM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
china release indian businessman

चीन में चरमपंथियों के साथ कथित रिश्तों के संदेह में 20 विदेशी सैलानियों के ग्रुप के साथ गिरफ़्तार किए गए भारतीय व्यापारी को रिहा कर वापस भारत भेज दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ भारतीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


राजीव मोहन कुलश्रेष्ठ दक्षिण अफ्रीकी चैरिटी ‘गिफ़्ट ऑफ द गिवर्स’ से जुड़े 19 दूसरे विदेशियों के साथ चीन गए थे। उन्हें चीन के मंगोलिया प्रांत के ओरदोस में होटल के कमरे में एक प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन का वीडियो कथित रूप से देखने के मामले में 10 जुलाई को हिरासत में लिया गया था। बताया जा रहा है कि कुलश्रेष्ठ दिल्ली के एक व्यापारी हैं। उन्हें भारत के लिए रवाना होने की अनुमति देने से पहले शुक्रवार शाम बीजिंग लाया गया था।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी करके बताया कि उसने कुलश्रेष्ठ की रिहाई में मदद की। दूतावास बीजिंग और मंगोलिया में चीनी अधिकारियों के संपर्क में था। बयान में बताया गया है कि कुलश्रेष्ठ को रवाना करते समय हवाईअड्डे पर भारतीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


‘गिफ्ट ऑफ द गिवर्स’ फाउंडेशन ने कहा, ''ग्रुप पर कोई भी आरोप नहीं लगाए गए।" लेकिन चीनी अधिकारियों ने जो तर्क दिए वो बहुत ही अस्पष्ट थे। उनका कहना था कि उस ग्रुप से कोई प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन से जुड़ा है।'' उन्होंने आगे कहा, ''चीनी अधिकारियों ने कहा कि उनको पकड़ने की असली वजह यह थी कि उस होटल में काई चरमपंथी संगठन के प्रचार का वीडियो देख रहा था।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed