फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China rejected a media report on Brahmaputra that it was planning to build a long tunnel

ब्रह्मपुत्र के पानी को मोड़ने के आरोपों पर चीन ने दी सफाई, 'मीडिया रिपोर्ट में सच्चाई नहीं'

Tue, 31 Oct 2017 03:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 31 Oct 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
China rejected a media report on Brahmaputra that it was planning to build a long tunnel
Brahmaputra

चीन द्वारा दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट को चीन ने गलत बताया है। चीन ने कहा कि यह रिपोर्ट झूठी है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हांग कांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने सोमवार को कहा था कि चीन के इंजीनियर उस तकनीक की टेस्टिंग कर रहे हैं जिससे दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाई जा सकेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: फिर मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव में अड़ंगा लगा सकता है चीन
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह गलत है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया था कि चीन ब्रह्मपुत्र के पानी को तिब्बत से शिनजियांग की तरफ मोड़ने के लिए बनाने पर विचार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया की खबरों के अनुसार चीनी इंजीनियर उस तकनीक का परीक्षण कर रहे हैं जिससे दुनिया की सबसे लंबी सुरंग को बनाने में प्रयोग किया जाएगा। इस सुरंग के जरिए अरुणाचल के समीप तिब्बत में ब्रह्मपुत्र के पानी को सूखे क्षेत्र शिनजियांग की तरफ मोड़ा जाएगा।


तिब्बत-शिनजियांग जल सुरंग के प्रस्ताव के मसौदे को तैयार करने में मदद करने वाले एक शोधकर्ता वांग वेई ने दावा किया था कि राष्ट्रव्यापी रिसर्च के लिए 100 से अधिक वैज्ञानिकों की टीमों का गठन किया गया था। इस प्रस्ताव पर केंद्रीय सरकार को मार्च में रिपोर्ट सौंपी गई थी। 

पढ़ें: चीन की आबादी पर बुढ़ापा हावी, 2050 तक 30% लोगों की उम्र होगी 60 के पार

आपको बता दें कि भारत पहले ही ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाए जाने वाले बांधों को लेकर चीन के समक्ष चिंता जता चुका है। वहीं चीन भारत और बांग्लादेश को यह आश्वासन दे चुका है कि उसके बांध नदी परियोजना को संचालित करने के लिए हैं और इन्हें जल संग्रह करने को लिए डिजाइन नहीं किया गया है। भारत और बांग्लादेश दोनों को ब्रह्मपुत्र से पानी मिलता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed