फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China Plans Mission to Land a Probe on Mars in 2021

मंगल पर 2021 तक पहुंचने की तैयारी में चीन

Sat, 05 Mar 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
China Plans Mission to Land a Probe on Mars in 2021
मंगलग्रह पर पहुंचने की तैयारी में जुटा चीन - फोटो : Nasa

मंगल पर भारत, अमेरिका और रूस के पहुंचने के बाद चीन एक बार फिर इसकी तैयारी में जुट गया है। ड्रैगन सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के 100वें स्थापना दिवस के मौके पर 2021 में लाल गृह पर अपना यान उतारना चाहता है। इसके लिए वह 2020 में अपनी मंगल यात्रा की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


चीन ने 2011 में भी मंगल पर यान भेजने का मिशन शुरू किया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया और इसके बाद भारत, अमेरिका और रूस जैसे देश उससे पहले मंगल पर पहुंचने में कामयाब हो गए। चीन के अंतरिक्ष विभाग के मुताबिक, यह अंतरिक्ष यान ठीक सीपीसी के 100वें स्थापना दिवस के मौके पर लाल ग्रह में उतरेगा। 
विज्ञापन


अगर यह मिशन सफल हो जाता है, तो यह चीन के लोगों के लिए एक तोहफा होगा। अंतरिक्ष विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ये पीजियन ने बताया कि यह सफर करीब सात से 10 महीनों का होगा। इससे पहले भी लाल ग्रह पर जाने के रूस के साथ अपने संयुक्त मिशन में चीन को निराशा हाथ लगी थी, लेकिन अब चीन को विश्वास है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद, वह इस बार जरूर कामयाब होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed