फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China People Oppose Dog Meat Festival

कुत्तों को नहीं खाना चाहते ज्यादातर चीनी नागरिक, 'डॉग मीट फेस्टिवल' के खिलाफ

Mon, 20 Jun 2016 09:33 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Mon, 20 Jun 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
China People Oppose Dog Meat Festival

दुनियाभर में बदनाम चीन के वार्षिक ‘डॉग मीट फेस्टिवल’ का विरोध अब देश में भी शुरू हो गया है। फेस्टिवल की पूर्व संध्या पर ज्यादातर चीनी नागरिकों ने पहली बार इसे बंद करने की मांग की, जिसमें 10 हजार से ज्यादा कुत्ते और बिल्लियों को मारे जाने की संभावना है। 

विज्ञापन


डॉग मीट पसंद करने वाले लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। गुआंगशी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के यूलिन सिटी में सोमवार से यह इवेंट शुरू होगा। 

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर चीनियों ने यह कहकर ‘यूलिन डॉग मीट फेस्टिवल’ बंद करने को कहा है कि इससे दुनिया में चीन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। 
विज्ञापन


16 से 50 साल के लोगों के बीच किए गए सर्वे के मुताबिक 64 फीसदी लोगों ने इस इवेंट को स्थायी तौर पर बंद करने की बात कही। 

खास बात यह है कि यूलिन के स्थानीय लोगों ने भी प्रतिबंध का समर्थन किया है। जबकि इस इवेंट को शुरू करने के पीछे कारोबारियों ने पर्यटकों को आकर्षित करने का तर्क दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे में शामिल 51.7 फीसदी लोगों ने कहा कि डॉग मीट के कारोबार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए। जबकि 69 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने कभी भी डॉग का मीट नहीं खाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed