फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China on threats to its envoy in Pakistan

चीनी राजदूत को पाक में आतंकी खतरे वाली खबर पर चीन ने साधी चुप्पी

Mon, 23 Oct 2017 06:46 PM IST
एजेंसी/बीजिंग
एजेंसी/बीजिंग Updated Mon, 23 Oct 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
 China on threats to its envoy in Pakistan
चीन और पाकिस्तान

चीन ने सोमवार को झिंजियांग स्थित एक आतंकवादी समूह से इस्लामाबाद में मौजूद अपने राजदूत को खतरा होने से संबंधित पाकिस्तान को की गई शिकायत पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन यह जरूर कहा कि राजनयिक कर्मियों और मिशनों की सुरक्षा का दायित्व संप्रभु देश का है।

विज्ञापन

 
पाक मीडिया के मुताबिक, चीन ने पाकिस्तान में अपने नवनियुक्त राजदूत की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पाक सरकार को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि ईस्ट तुर्कमेनिस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) के आतंकियों से उनके राजदूत को जान का खतरा है। 
विज्ञापन


चीन को सता रहा राजदूत की हत्या का डर, पाक सरकार को पत्र लिख मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग से जब इस मामले में मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे आपके द्वारा गई जानकारी का पता नहीं है। ईटीआईएम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सूचि में एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन के रूप में दर्ज है।’ 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में चीन के राजदूत रहे याओ जिंग को पाकिस्तान में चीन का नया राजदूत बनाया गया है। याओ से पहले सुन वेडॉन्ग पाक में चीन के राजदूत थे। ईटीआईएम पाकिस्तान से सटे चीन के इलाकों में चीनी मुसलमानों के लिए काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed