फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China new silk route project in crisis after pakistan disagreement

चीन के महत्वाकांक्षी सिल्क रूट पर संकट के बादल, कम मुनाफे पर पाक ने अटकाए रोड़े

Thu, 11 Jan 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
China new silk route project in crisis after pakistan disagreement

चीन के महत्वाकांक्षी सिल्क रोड प्रोजेक्ट पर शुरू से ही संकट के बादल मंडराते रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान में दायमर-बाशा बांध को लेकर पाकिस्तान और चीन के बीच बात नहीं बन पा रही है। चीन इस बांध पर भी मालिकाना हक चाहता है जिसका पाकिस्तान ने कड़ा विरोध किया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान ने कहा कि बांध पर चीन के हस्तक्षेप से उसके हितों पर भी प्रभाव पड़ेगा। दरअसल पाकिस्तान इस बांध को खुद बनाना चाहता है। 

दिक्‍कत सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को तंजानिया से हंगरी तक कई समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। दरअसल जिन देशों में यह प्रोजेक्ट चल रहा है उनका कहना है कि इससे उन्हें बेहद कम लाभ मिल रहा है। ऐसे में या तो वहां प्रोजेक्ट बीच में ही अटके पड़े हैं या फिर बंद हो गए हैं। 
विज्ञापन


प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार के पीछे एक और अहम कारण राजनीतिक लाभ और हानि भी है। दरअसल कुछ देशों को लगता है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से एशिया का दिग्गज देश चीन और ताकतवर हो जाएगा। जिसका भविष्य में उन्हें खामियाजा भी उठाना पड़ सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चीन ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2013 में की थी। इस परियोजना के जरिए चीन अपनी विशेषज्ञता को दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना चाहता है। एशिया, यूरोप और अफ्रीका के 65 देशों को जोड़ने की चीन की इस परियोजना को 'वन बेल्ट वन रोड' परियोजना का नाम दिया गया, जिसे 'न्यू सिल्क रूट' के नाम से भी जाना जाता है।


चीन ने कई बार भारत को अपनी इस योजना में शामिल करना चाहा लेकिन भारत इसका विरोध करता आया है क्योंकि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा भी इसी इनिशिएटिव परियोजना के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed