{"_id":"56f2b2914f1c1b384ff14d24","slug":"china-media-said-modi-moderate-progress-in-reforms","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के आर्थिक सुधारों में हल्की प्रगति : चीनी मीडिया","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
मोदी के आर्थिक सुधारों में हल्की प्रगति : चीनी मीडिया
एजेंसी/बीजिंग
Updated Wed, 23 Mar 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के वैश्विक अर्थव्यवस्था के नए ग्रोथ इंजन बनने संबंधी रिपोर्ट को चीन के मीडिया ने बुधवार को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सुधारों में ‘हल्की प्रगति’ हुई है। साथ ही यह भी कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था भारत की अर्थव्यवस्था के मुकाबले पांच गुनी बड़ी है।
चीन के ग्लोबल टाइम्स ने अपने लेख में लिखा है कि अक्सर यह बात सुनी जाती है कि ‘भारतीय अर्थव्यवस्था चीन से आगे निकल जाएगी’ और ‘भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ का नया इंजन बनेगा’ और कुछ विश्लेषक तो यह भी अनुमान करते हैं कि चीन का मॉडल भारत की तुलना में कमजोर हैं। लेख में कहा गया है कि ‘भारतीय अर्थव्यवस्था की श्रेष्ठता को बढ़ा- चढ़ाकर दिखा कर भारतीय अधिकारी और पश्चिमी मीडिया अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को चीन की जगह भारत में अपनी पूंजी का निवेश करने के लिए भड़का रहे हैं।’
हालांकि, ऐसे उकसावे का प्रभाव सीमित है क्योंकि लाभ कमाने वाले निवेशक अपने लेनदेन की लागत घटाने का प्रयास भी करते हैं। इस लेख में भारतीय मॉडल को चीन के मॉडल के साथ तुलना न करने की सलाह दी गई है साथ ही कहा गया है कि दोनों देशों को एक दूसरे के विकास के अनुभव से सीख लेनी चाहिए।