{"_id":"59005a474f1c1bb365c0df1e","slug":"china-launches-first-domestically-built-aircraft-carrier","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया की वजह से चीन ने लॉन्च किया पहला एयरक्राफ्ट करियर","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
उत्तर कोरिया की वजह से चीन ने लॉन्च किया पहला एयरक्राफ्ट करियर
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 26 Apr 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : Fox
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने उत्तर कोरिया की ओर से दक्षिण चीन सागर पर बढ़ते तनाव को मद्देनजर रखते हुए अपना पहला घरेलू निर्मित एयरक्राफ्ट करियर लॉन्च किया है। इसके अलावा चीन के पास पहले से खरीदा हुआ एक सेकेंड हैंड एयरक्राफ्ट करियर भी है। बता दें कि बीजिंग दक्षिण चीन सागर के बारे में जबरदस्त चिंतित है।
विज्ञापन
राज्य मीडिया ने सैन्य विशेषज्ञों से बात कर कहा है कि इस एयरक्राफ्ट करियर को चीन में डिजाइन किया गया और डालियान के पूर्वोत्तर बंदरगाह इलाके में तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सेवा के 2020 के पहले पूरे होने की उम्मीद नहीं थी। इस प्रक्षेपण को विदेशी सैन्य विश्लेषकों के रूप में चिह्नित किया गया। और चीनी मीडिया ने महीनों इस एयरक्राफ्ट करियर की खूबियों, तस्वीरें और दूसरे एयरक्राफ्ट के विकास के बारे में समाचारों में छापा है। चीन ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि 2015 के अंत में की थी।
विज्ञापन
सैन्य अधिकारी सिन्हुआ ने कहा कि हमारे देश के एयरक्राफ्ट करियर की डिजाइन से मालूम चलता है कि इसके निर्माण में बड़े कदम उठाए गए हैं। चीन के राज्य टेलीविजन में लाल झंडे में इस डेक वाहक को दिखाया गया। चीनी नौसेना की स्थापना के 68 वें जन्मदिन के मौके पर उत्सव मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष फैन चांग्लॉन्ग ने की। इसी अवसर पर घरेलू निर्मित एयरक्राफ्ट करियर को लॉन्च किया गया। इस विमान वाहक को दक्षिण चीन सागर पर उत्तरी कोरिया और अमेरिका के बढ़ते तनाव को मद्देनजर रखते हुए अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन