फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China is upgrading its existing motorable road in the Bhutanese territory of Doklam

डोकलाम पर फिर पैंतरे दिखाने लगा चीन, सीमा पर बढ़ाए सैनिक, 10 किलोमीटर दूर बना रहा सड़क

Fri, 06 Oct 2017 04:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 06 Oct 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
China is upgrading its existing motorable road in the Bhutanese territory of Doklam

डोकलाम में भारत और चीन के बीच एक बार फिर विवाद गहराने की आशंका बनने लगी है। जिसकी वजह है डोकलाम सीमा पर चीनी सैनिकों का बढ़ता जमावड़ा। चीन डोकलाम मुद्दे को एक बार फिर तूल देने की तैयारी में है, इसी कड़ी में उसने सैनिकों की संख्या बढ़ाने के अलावा सीमा से दस किलोमीटर दूर सड़क निर्माण फिर शुरू कर दिया है। बता दें कि पहले भी इस विवादित क्षेत्र में चीन द्वारा सड़क निर्माण के बाद भारतीय खेमे ने इसका विरोध जताया था, जिसकी वजह से 78 दिनों तक दोनों देशों में गतिरोध बना रहा था। 

विज्ञापन


पढ़ें:  खत्म नहीं हुआ तनाव, डोकलाम पर फिर से बड़ी फौज तैनात कर रहा है चीन
विज्ञापन


भारत ने चीन के इस नये निर्माण पर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई है। जोकि पूर्व सैनिकों की फेस ऑफ साइट से 10 किमी के आसपास है। सूत्रों के मुताबिक PLA इस सड़क के विस्तार के लिए निर्माण सामग्री और बुलडोजर का इस्तेमाल कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


PLA पिछले कुछ सालों से इस सड़क पर अधिकार जमा रहा है और नियमित रूप से क्षेत्र में गश्ती दल भेजता है। और ये ऐसे वक्त में हो रहा है जब चीन और भारत ने सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राइजंक्शन पर मिलिट्री फोर्स का स्तर बढ़ा दिया है। 

पढ़ें: ड्रैगन से डरने की जरूरत नहीं, गीदड़ भभकी देना उसका स्वभाव, जानिए दोनों की ताकत...

सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों की सेनाएं हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर हैं। चीन में सत्ता परिवर्तन होने वाला है, हालांकि इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि शी जिनपिंग ही दोबारा सत्ता संभालेंगे। पिछले महीने सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन सिंह रावत ने चेतावनी दी थी कि चीन विवादित क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को जारी रखेगा। हमें अपनी तरफ से पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।

खत्म नहीं हुआ तनाव, डोकलाम पर फिर से बड़ी फौज तैनात कर रहा है चीन

China is upgrading its existing motorable road in the Bhutanese territory of Doklam
china border

गौरतलब है कि डोकलाम के पास चीन भारी फौज जमा कर रहा है। 73 दिनों तक चले डोकलाम विवाद के बाद इतनी बड़ी फौज की मौजूदगी से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, डोकलाम पहाड़ी पर चीन धीरे-धीरे अपनी सैन्य टुकड़ी को बढ़ा रहा है और यह भारत के लिए चिंता का कारण हो सकता है।

चुंबी वैली में चीनी सेना की मौजूदगी से तनाव के संकेत वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ ने भी दिए हैं। धनोआ ने कहा कि चुंबी में चीनी सेना अब भी मौजूद है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि जैसे ही उनका सैन्य अभ्यास खत्म हो जाएगा वह उस इलाके से हट जाएंगे।

दरअसल चीन और भूटान के बीच डोकलाम को लेकर विवाद है और इस मामले में भारत थिम्पू का समर्थन करता रहा है। विवादित क्षेत्र में चीन की सेना द्वारा सड़क निर्माण रोकने को लेकर डोकलाम में भारत और चीन की सेना में 16 जून से 73 दिनों तक तनातनी चली। 28 अगस्त को यह गतिरोध समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed