फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china is not happy with business agreement of india and japan

भारत-जापान समझौते से क्या सचमुच में चीन हो रहा नाराज?

Tue, 15 Dec 2015 06:41 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
china is not happy with business agreement of india and japan

जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो अबे की भारत यात्रा के दौरान दोनों देश के बीच बुलेट ट्रेन और दक्षिण चीन सागर के लिए समझौते हुए। चीन इससे चिंतित है और वो भारत से नाराज भी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने इसे भारत का हस्तक्षेप करार दिया है क्योंकि चीन के अनुसार भारत का दक्षिण चीन सागर से कोई ताल्लुक नहीं है।

विज्ञापन


यही नहीं, चीन का कहना है कि जापान का भी इस इलाके से कोई ताल्लुक नहीं है क्योंकि जापान पूर्वी चीन सागर में पड़ता है न कि दक्षिण चीन सागर में। अमरीका का भी कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


हकीकत ये है कि अमरीका और जापान बेहद तेज गति से उस इलाके के सभी देशों (जो चीन के विरोध में हैं) के साथ संबंध बढ़ाने में लगे हुए हैं। और अब भारत भी उनके साथ दोस्ती बढ़ा रहा है। जाहिर है कि इसकी वजह से चीन भारत से नाराज है। लेकिन भारत का नजरिया ये है कि भले समुद्र यहां से बहुत दूर हो लेकिन वो अहम शिपिंग चैनल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां भारत के जहाज भी जाते हैं। भारत वियतनाम, कंबोडिया, मलेशिया जैसे देशों को निर्यात करता है जो इन्हीं समुद्री इलाकों से होकर जाता है। तो ऐसे में भारत के जहाज को भी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।

बुलेट ट्रेन समझौते से कोई खास दिक्कत नहीं

china is not happy with business agreement of india and japan

चीन के दक्षिण चीन सागर में मिलिट्री बेस बनाने से भारत को भी दिक़्क़त हो सकती है। हालांकि चीन को जापान और भारत के बीच हुए बुलेट ट्रेन समझौते से कोई खास दिक्कत नहीं है। क्योंकि चीन और भारत दोनों एक दूसरे के साथ बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में दिलचस्पी रखते हैं। चीन भी भारत में बुलेट ट्रेन के नेटवर्क में दिलचस्पी दिखा रहा है।

बल्कि उसने तो दिल्ली से चेन्नई के बीच बुलेट ट्रेन का प्रस्ताव रखा भी है। ये प्रोजेक्ट तो जापान के प्रोजेक्ट से से तीन गुना बड़ा है। ये बात भी सच है कि चीन को पता है कि जापान दोगुना और तिगुना ज्यादा भाव मांगेगा। जापान का प्रोजेक्ट, ट्रेन और कर्मचारी भी महंगे होते हैं। और चीन के मामले में ऐसा नहीं है। इसलिए भारत को भी चीन के साथ बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में दिलचस्पी है।

लेकिन भारत में राजनीतिक मान्यता है कि चीन पर पूरी तरह से निर्भर होना ख़तरे से ख़ाली नहीं है। जैसा कि पावर स्टेशन प्रोजेक्ट में हुआ, कहीं चीन इससे भी हाथ ना खींच ले। भारत इसको बैलेंस करने के लिए जापान से रिश्ता बढ़ा रहा है। लेकिन ये बात चीन को खटकती है।

जापान के साथ दोस्ती बढ़ा रहा

china is not happy with business agreement of india and japan

एक ओर तो चीन के अख़बार ने जापानी प्रधानमंत्री के दौरे को काफ़ी तवज्जो दी है। वे जापान के हर गतिविधि को संदेह की नज़र से देखते हैं। लेकिन दूसरी तरफ़, चीन चाहे भारत पर इल्ज़ाम लगा रहा है, लेकिन वह ख़ुद भी जापान के साथ दोस्ती बढ़ा रहा है। चीन जापान के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक कारोबार बढ़ा रहा है। वह जापान से तकनीकी मदद लेने में नहीं हिचकता।

पिछले एक साल में जापान घूमने जाने वाले चीनी यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। भारत के हज़ार विरोध के बावजूद चीन पाकिस्तान को परमाणु और दूसरे मसलों में मदद कर रहा है। पिछले एक साल में जापानी मुद्रा येन का लगातार अवमूल्यन हो रहा है। येन के लगातार गिरने से भारत को ये फ़ायदा हुआ है कि जापानी वस्तु जो काफ़ी महंगी हुआ करती थी, वो भारत के लिए काफ़ी सस्ती पड़ रही है।

इसलिए भारत को चीन की नाराज़गी को राजनीतिक मानते हुए परेशान होने की ज़रूरत नहीं। इसे भारत और जापान के बीच राजनीतिक तालमेल बिठाने की कार्रवाई माना जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed