फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china insults african women on lunar new year in a TV show

भारत का मजाक उड़ाने के बाद अब चीन ने किया महिलाओं का अपमान, दुनिया भर में कड़ी आलोचना

Fri, 16 Feb 2018 08:00 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Fri, 16 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
china insults african women on lunar new year in a TV show
चीन में शुक्रवार से शुरू हुए लूनर न्यू ईयर से पहले बृहस्पतिवार देर रात प्रसारित हुआ टीवी शो विवादों में घिर गया है। इस शो में चीन की महिला कलाकारों के मुंह पर काला रंग लगवाकर अफ्रीकी महिलाओं का किरदार करवाया गया। उनके नितंब को बेहद चौड़ा दिखाया गया। साथ ही एक अन्य अश्वेत कलाकार को मंकी सूट में पेश किया गया। दुनिया भर में सोशल मीडिया पर इस शो की आलोचना हुई। इसे अफ्रीका और महिलाओं का अपमान बताया गया है।
विज्ञापन


नए साल के मौके पर चीन के सरकारी चैनल सीसीटीवी पर यह कॉमेडी शो आयोजित हुआ था। शो में बताया गया कि चीन के निवेश से कैसे अफ्रीकी देशों को फायदा हो रहा है।  
विज्ञापन


शो की शुरुआत में ही अफ्रीकी डांसर आदिवासियों जैसे कपड़ों में नाचते दिखते हैं। वहीं बाकी लोग जिराफ, शेर, जेब्रा और हिरण के भेष में नाचते हैं। फिर एक कहानी शुरू होती है, जिसमें वह एक चीनी पुरुष से कहती है कि वह उसकी मां के सामने कुछ समय के लिए उसका पति बन जाए। इस महिला की मां का किरदार एक चीनी कलाकार ने निभाया है, जिसका मुंह काला किया गया था और उसके कमर पर नकली बड़े नितंब लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शो को दुनिया के सबसे बड़े शो में से एक कहा गया है और इसे 80 करोड़ लोगों ने देखा है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अफ्रीकी देशों का अपमान जानबूझकर नहीं किया गया है। शो का मकसद अफ्रीका और चीन के मजबूत होते रिश्तों को दिखाना था। ज्ञात हो कि चीन अफ्रीकी देशों में लगातार अपना निवेश बढ़ा रहा है। 

पिछले साल भारत का उड़ाया था मजाक 

china insults african women on lunar new year in a TV show

दोकलम विवाद के दौरान पिछले साल अगस्त में चीन की सरकारी मीडिया ने एक वीडियो बनाया था। इसमें एक चीनी कलाकार सिख की वेशभूषा में इस विवाद पर चर्चा कर रहा था। वीडियो में बार-बार भारत का मजाक उड़ाया जा रहा था। 

दर्शकों की प्रतिक्रिया
सीसीटीवी के नस्लीय शो ने मुझे चौंका दिया। चीन और मेरे लोग शर्मिंदा हैं। - हूजित

यह शो पूरी तरह नस्लीय था। अफ्रीका क्या केवल आदिवासी नृत्य और जानवरों से बनता है। - पार्थपैन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed