फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China India Dialogue: Doval and Wang talks on border of both countries

चीन भारत वार्ता : डोभाल और वांग ने की दोनों देशों की सीमा पर बातचीत

Sat, 24 Nov 2018 11:10 AM IST
भाषा, बीजिंग,
भाषा, बीजिंग, Updated Sat, 24 Nov 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
China India Dialogue: Doval and Wang talks on border of both countries
भारत चीन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत में सीमा मामले पर बातचीत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा विवाद के अलावा दोनों वरिष्ठ अधिकारी दुजियांगयान शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अप्रैल में हुई वुहान शिखर वार्ता के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हुई वृद्धि का भी आकलन करेंगे।

विज्ञापन


डोभाल और वांग दोनों भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि हैं। 21वें दौर की इस वार्ता के शनिवार शाम सम्पन्न होने की उम्मीद है। इस वर्ष की शुरुआत में स्टेट काउंसलर यांग जिची का स्थान लेने के बाद वांग की यह पहली वार्ता है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने 21 नवम्बर को वार्ता की घोषणा करते हुए कहा था, ‘‘हमने मतभेदों को बातचीत और सलाह के जरिए ठीक ढंग से संभाल लिया है। सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता कायम है।’’ 
विज्ञापन


इससे पहले इस संबंध में 20 बार वार्ता हो चुकी है। दोनों देशों के बीच की 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विवाद है। चीन अरूणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का एक हिस्सा बताता है। इससे पहले सीमा वार्ता नयी दिल्ली में डोभाल और यांग के बीच हुई थी। यह वार्ता डोकलाम पर 73 दिन तक चली तनातनी की पृष्ठभूमि में हई थी। इसका समापन तब हुआ जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने वहां सड़क बनाने की अपनी योजना बंद की।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed