{"_id":"599218654f1c1b13468b4696","slug":"china-imposes-stringent-restrictions-for-north-korea-under-trump-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के दबाव में चीन ने भी लगाए उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
ट्रंप के दबाव में चीन ने भी लगाए उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध
एजेंसी, बीजिंग
Updated Tue, 15 Aug 2017 03:08 AM IST
विज्ञापन
trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी दबाव और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के कारण उत्तर कोरिया पर शिकंजा कसता जा रहा है। अब उसके मित्र देश चीन ने भी मंगलवार से कुछ महत्वपूर्ण सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। इन सामानों में कोयला, लोहा, लौह अयस्क और सी-फूड शामिल हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन के बीच हुई आक्रामक बयानबाजी के बाद चीन ने सोमवार को इस फैसले की घोषणा की। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि चीन मंगलवार से संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के तहत उत्तर कोरिया से कोयला, लोहा, लौह अयस्क और समुद्री खाद्य के आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाता है।
विज्ञापन
कोयले के आयात पर चीन फरवरी में ही प्रतिबंध लगा चुका है। पिछले महीने उत्तर कोरिया द्वारा दो अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 6 अगस्त को उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए थे जिनमें चीन खुद भी शामिल है।
विज्ञापन
दरअसल, उत्तर कोरिया आर्थिक रूप से पूरी तरह बीजिंग पर निर्भर है जिसका 90 फीसदी व्यापार चीन के साथ होता है और अमेरिका ने आरोप लगाया था कि चीन अपने महत्वपूर्ण सहयोगी राष्ट्र के खिलाफ प्रतिबंधों को पर्याप्त रूप में लागू नहीं कर रहा है।
ट्रंप ने जुलाई में दावा किया था कि पहली तिमाही में दोनों देशों के बीच व्यापार 40 फीसदी तक बढ़ गया है। इसके बाद चीन ने उत्तर कोरिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का वादा किया। विशेषज्ञों का मानना है कि इन नए प्रतिबंधों से चीन को लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान झेलना होगा।
दरअसल परमाणु परीक्षणों के बाद किम ने कहा था कि उत्तर कोरिया अब अमेरिका के किसी भी हिस्से पर हमला कर सकता है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा था कि अगर उत्तर कोरिया अमेरिका या उसके सहयोगियों पर हमले की कोई योजना बनाता है तो अमेरिका ऐसी तबाही मचाएगा जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा।