{"_id":"59b02e604f1c1be57f8b4648","slug":"china-has-begun-to-convince-pakistan-after-brics-declaration","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिक्स घोषणा पत्र से नाराज पाकिस्तान को मनाएगा चीन, विदेश मंत्री को दिया न्यौता","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
ब्रिक्स घोषणा पत्र से नाराज पाकिस्तान को मनाएगा चीन, विदेश मंत्री को दिया न्यौता
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
शी जिनपिंग
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद के खिलाफ ब्रिक्स घोषणा पत्र में लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद का नाम आने के बाद पाक तिलमिलाया हुआ है। ऐसे में चीन ने पाकिस्तान को मनाने की कोशिश शुरू कर दी है। चीन ने कहा है कि उसने पाकिस्तान के विदेश मंत्री को इस मुद्दे पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान का कबूलनामा- आतंकी संगठन लश्कर और जैश कर रहे हमारी जमीन का इस्तेमाल
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने कहा, ‘8 सितंबर को पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद आसिफ चीन की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। इस दौरान चीन के वरिष्ठ नेता उनसे मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री वांग यी उनके साथ वार्ता करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि चीन और पाकिस्तान रणनीतिक भागीदार हैं। दोनों देशों ने अपने रिश्तों को हमेशा मजबूत होते देखा है।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच राजनीतिक सहयोग से हमेशा बेहतर परिणाम ही मिले हैं। वहीं, आसिफ चीन के अलावा रूस, तुर्की और ईरान का दौरा भी कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान को आतंकियों की पनाहगाह घोषित करने के बाद पाक दुनिया में अलग-थलग सा पड़ गया है। ऐसे में पाकिस्तान ने अन्य देशों से इस मामले में सहयोग मांगा है।
पढ़ें: सेना प्रमुख बिपिन रावत बोले- पाकिस्तान और चीन से एक साथ हो सकती है जंग
गौरतलब है कि ब्रिक्स घोषणा पत्र में कहा गया कि आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने, आतंकवाद प्रायोजित करने और समर्थन करने वालों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। हालांकि पाकिस्तान ने सफाई दी कि उसकी धरती पर आतंकियों के लिए कोई सुरक्षित पनाहगाह नहीं है। पाकिस्तान ने इस घोषणा पत्र को खारिज किया है।