फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China equip all ground forces with new attack helicopters

चीन ने बढ़ाई ताकत, सभी सैन्य बलों को नए युद्धक हेलीकॉप्टरों से किया लैस

Fri, 09 Sep 2016 03:35 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Fri, 09 Sep 2016 03:35 AM IST
विज्ञापन
China equip all ground forces with new attack helicopters
- फोटो : file photo as demo pic

अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने में जुटी चीनी सेना ने अपने सभी सैन्य बलों को नए युद्धक हेलीकॉप्टर डब्ल्यूजेड-10 से लैस कर दिया है। ये हेलीकॉप्टर पलक झपकते लड़ाकू टैंकों को निशाना बनाते हैं। इसे भारत के लिए एक रणनीतिक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 13वीं ग्रुप आर्मी के विमानन बिग्रेड को ई डब्ल्यूजेड-10 हैलीकाप्टर सौंप दिए गए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि सेना की सभी विमानन यूनिट के पास अब यह उन्नत हमलावर हेलीकॉप्टर होंगे। 

विज्ञापन


डब्ल्यूजेड-10 चीन का पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर है और इससे सफलतापूर्वक हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी जा सकती है। इससे दागी मिसाइल से किसी भी लक्ष्य को निशाना बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन


पीएलए आर्मी के विमानन उपकरण ब्यूरो के डिप्टी चीफ सीनियर कर्नल शु गोउलिन ने एक समाचार चैनल को कहा कि सेना के सभी दलों के पास कम से कम एक विमानन ब्रिगेड या रेजिमेंट होगा। हेलीकॉप्टर को विशेष रूप से टैंक विरोधी अभियान के लिए तैयार किया गया है लेकिन अब यह हवा से हवा तक मार कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सनद रहे कि पिछले हफ्ते दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत के पूर्वी तट पर पीएलए के अभ्यास के दौरान डब्ल्यूजेड-10 ने सफलतापूर्वक मिसाइल दागी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed