फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China: Did the Dalai Lama help the Communist Party officials?

चीन: कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी करते थे दलाई लामा की मदद?

Tue, 02 May 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Submitted by: आनंद
amarujala.com- Submitted by: आनंद Updated Tue, 02 May 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
China: Did the Dalai Lama help the Communist Party officials?
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि, "अलगाववादी ताक़तों के खिलाफ लड़ाई को नजरअंदाज करते हुए पार्टी के अधिकारी ही दलाई लामा को चंदा दे रहे थे।" समाचार एजेंसी पीटीआई ने चीन के सरकारी टैबलॉयड 'ग्लोबल टाइम्स' में मंगलवार को छपी खबर के हवाले से कहा है कि एक वरिष्ठ अनुशासन जांच अधिकारी ने 14वें दलाई लामा को कथित रूप से चंदा दिए जाने पर कुछ पार्टी अधिकारियों को फटकारा है।
विज्ञापन


तिब्बत में अनुशासन समिति के मुखिया वांग योंगजुन के हवाले से अखबार ने कहा है कि कुछ पार्टी अधिकारियों ने महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों को नजरअंदाज किया है। 'ग्लोबल टाइम्स' सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का एक टैबलॉयड प्रकाशन है।
विज्ञापन

अलगाववादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराया

China: Did the Dalai Lama help the Communist Party officials?
इसमें तिब्बत की अनुशासन समिति द्वारा 2016 में जारी किए गए रिपोर्ट का भी हवाला दिया गया है। इस रिपोर्ट में 2014 में 15 पार्टी अधिकारियों पर विदेश में मौजूद अलगाववादी संगठनों से संबंध रखने के आरोप लगाए गए थे और कहा गया था कि दलाई लामा गुट को उन्होंने 'खुफिया जानकारी' दी और 'अलगाववादी गतिविधियों' के लिए धन मुहैया कराया। हालांकि इसमें अधिकारियों के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।

ये पहली बार हो रहा है कि 1959 में दलाई लामा के भारत जाने के बाद चीन की आधिकारिक मीडिया ने उनके साथ चीनी अधिकारियों के संबंधों पर कुछ बोला है। 'पार्टी की सेंट्रल कमीशन ऑफ डिसिप्लिन इंस्पेक्शन एंड मिनिस्ट्री सुपरविजन' में सोमवार को प्रकाशित एक लेख में वांग ने लिखा है कि कुछ अधिकारियों ने दलाई लामा को अनुदान भी दिए, गैरक़ानूनी गुप्त संगठनों में शामिल रहे और विदेशों में स्थित संगठनों को खुफिया जानकारी भी दी।

120 तिब्बतियों ने दलाई लामा के लिए किया आत्मदाह

China: Did the Dalai Lama help the Communist Party officials?
Dalai Lama
चीन दलाई लामा को एक राजनीतिक निर्वासित व्यक्ति मानता है, जिन्होंने धर्म की आड़ में चीन से तिब्बत को अलग करने की कोशिश की। हाल के सालों में 120 तिब्बतियों ने 81 साल के दलाई लामा की वापसी की मांग को लेकर आत्मदाह किए हैं।

इसमें अधिकांश भिक्षु थे। अभी हाल ही में दलाई लामा ने भारत के अरुणाचल प्रदेश की यात्रा की, जिससे चीन और भारत में तनाव पैदा हुआ था। चीन इस इलाके को 'दक्षिणी तिब्बत' बताता रहा है। चीन ने दलाई लामा की इस यात्रा के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की थी और बाद में इसके विरोध में अरुणाचल प्रदेश के छह इलाक़ों के नाम को 'मानकीकरण' का हवाला देते हुए बदल दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed