फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china deploys radar on south china sea

दक्षिण चीन सागर में चीन ने तैनात किया रडार

Tue, 23 Feb 2016 08:15 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
china deploys radar on south china sea

अमेरिका के विरोध के बावजूद चीन दक्षिण चीन सागर में अपनी पैठ बनाने में जुटा हुआ है। ड्रैगन ने यहां तैयार अपने द्वीप पर रडार तैनात कर दिया है। उसने यहां लाइटाहउस, भूमिगत बंकर और हेलिपैड समेत अन्य चीजों का निर्माण कर लिया है।

विज्ञापन


अमेरिकी थिंक टैंक ने सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों के आधार पर यह जानकारी दी है। इस निर्माण को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तल्खी और बढ़ सकती है।
 
अमेरिकी थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) ने ये सेटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। ये तस्वीरें ऐसे समय पर जारी हुई हैं, जब चीनी विदेश मंत्री अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ वार्ता करने अमेरिका पहुंच रहे हैं। वांग यी और जॉन केरी के बीच इस मसले पर बात होने की संभावना है।

विज्ञापन

हवाई मार्गों पर नजर रखना आसान हो जाएगा

china deploys radar on south china sea

पिछले हफ्ते ही अमेरिका ने दावा किया था कि चीन ने सागर में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल तैनात कर दी है। थिंक टैंक ने चिंता जताते हुए कहा है कि रडार लगाने से चीन के लिए दक्षिण चीन सागर तक पहुंचने वाले हवाई मार्गों पर नजर रखना आसान हो जाएगा।

हवाई दक्षिण चीन सागर नहीं
अमेरिका ने चीन के उस दावे का कड़ा जवाब दिया है, जिसमें उसने  कहा था कि जो भी वह दक्षिण चीन सागर में कर रहा है, वह अमेरिका द्वारा हवाई में की जा रही कार्रवाई की तरह ही है।

व्हाइट हाउस ने इस दावे को नकारते हुए कहा है कि किसी दूसरे देश ने हवाई पर दावा नहीं किया है, जबकि दक्षिण चीन सागर पर कई देशों ने अपना दावा ठोका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed