फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china denies selling human flesh

चीन ने दी सफाई, इंसान के मांस को बीफ कहकर नहीं बेचा

Sun, 22 May 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 22 May 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
china denies selling human flesh

चीन के विदेश मंत्रालय ने अफ्रीकी देश जांबिया में डब्बा बंद बीफ के तौर पर इंसानी गोश्त बेचने की खबरों का खंडन किया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा है कि जांबिया के एक टैबलॉयड ने चीन में रहने वाली एक महिला का झूठा हवाला देते हुए ये खबर दी थी।

विज्ञापन



उस महिला के हवाले से कहा गया था कि चीनी कंपनियां इंसानों की लाशों से मांस निकालकर, उस पर मसाला लगाकर, टीन के डिब्बों में उन्हें पैक कर रही हैं। जांबिया में चीन के राजदूत यांग योमिंग का कहना है कि ये रिपोर्ट दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे बेहतरीन आपसी संबंधों को बिगाड़ने के उद्देश्य से दी गई थे।
विज्ञापन


जिन तस्वीरों को इंसानी लाश कह कर दिखाया गया है, दरअसल वो 2012 से चल रहा एक मार्केटिंग स्टंट है और यह 'इविल-6' नाम के वीडियो गेम रेज़िडेंट से उठाई गई हैं। जांबिया के उप रक्षामंत्री क्रिस्टॉफर मुलेंगा ने कहा है कि उनकी सरकार इन रिपोर्टों की जांच कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांबिया में बड़ी संख्या में चीन के लोग बसे हैं। वो जांबिया में खुदरा व्यापार और निर्माण उद्योग में काफी सफल व्यवसायी हैं। चीन भी जांबिया से बड़े पैमाने पर निर्यात होने वाले तांबे का प्रमुख आयातक देश है। चीन ने जांबिया के खनन उद्योग में बड़ा निवेश भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed