{"_id":"57610a1d4f1c1ba57d11bc5d","slug":"china-bank-nude-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पहले अपनी नग्न तस्वीर जमा करो, तब मिलेगा कर्ज'","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
'पहले अपनी नग्न तस्वीर जमा करो, तब मिलेगा कर्ज'
बीबीसी/चीन
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
कर्ज चाहिए तो जमा कीजिए अपनी नग्न तस्वीर
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज वसूली के लिए कर्जदाता तरह तरह के उपाय अपनाते हैं लेकिन कर्जदार को शर्मसार करने का भय दिखाकर वसूली करने का अनोखा तरीका चीन में आजमाया जा रहा है। चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, देश में ग़ैरक़ानूनी बैंक क़र्ज वसूली के लिए ग्राहकों की नग्न तस्वीरें गिरवी के रूप में रखवा रहे हैं ।
विज्ञापन
ये बैंक कर्ज लेने वालों के रिश्तेदारों के बारे में जानकारी लेने के अलावा कर्जदार की नग्न तस्वीर जमा करवा रहे हैं। सरकारी अखबार 'चाइना डेली' के मुताबिक, इन तस्वीरों में कर्जदार को अपने राष्ट्रीय पहचान पत्र के साथ तस्वीर खिंचवानी होती है।
विज्ञापन
ये बैंक कर्ज वापसी में असफल होने पर कर्जदार को इन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देते हैं। ऐसे में कर्जदार को शर्मिंदगी और अपनी बदनामी का खतरा बना रहता है। हालांकि ये बैंक कर्जदारों से ऊंची दरों पर ब्याज वसूलते हैं। चीन के सरकारी बैंक गरीब चीनी नागरिकों को आसानी से कर्ज नहीं देते हैं इसलिए गैरकानूनी कर्जदाता देश में खूब फलफूल रहे हैं।
विज्ञापन