फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China appoints Lee Huacheng as Chief of Army Staff

चीन ने ली जुओचेंग को बनाया नया सेनाध्यक्ष, इस युद्ध से बने थे 'हीरो'

Tue, 29 Aug 2017 05:45 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Tue, 29 Aug 2017 05:45 AM IST
विज्ञापन
China appoints Lee Huacheng as Chief of Army Staff
China

ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक पहले डोकलाम मुद्दे पर चीन के पीछे हटने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 63 वर्षीय जनरल ली जुओचेंग को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के संयुक्त कर्मचारी विभाग का नया प्रमुख बना दिया है। उनके पास चीन और वियतनाम के मध्य हुए युद्ध का अनुभव है।

विज्ञापन


Read Also: चीन में हर जगह राष्ट्रगान गाने वालों पर होगा मुकदमा, बन रहा नया कानून
विज्ञापन


चीनी रक्षा मंत्रालय ने ली की नियुक्ति को सीधे घोषित नहीं किया बल्कि शनिवार को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ एक बैठक के दौरान साधारण तौर पर सूचित कर दिया। उन्होंने जनरल फैंग फेगुई का स्थान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मंत्रालय ने इसका खुलासा नहीं किया है कि फैंग को किस पद पर स्थानांतरित किया गया है। वियतनाम के साथ 1979 में हुए युद्ध में उनकी भूमिका के लिए जनरल ली को प्रथम श्रेणी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


इसके बाद केंद्रीय सैन्य आयोग ने उन्हें ‘युद्ध हीरो’ के रूप में सम्मानित किया था। इसके साथ उनकी टीम को भी एक संगठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साल 2013 से ही ली को शी जिनपिंग के विश्वासपात्रों में से एक में देखा जाने लगा था।  

Read Also: डोकलाम विवाद: तो इस वजह से ढाई महीने बाद भारत के आगे झुका चीन?

तब उस समय उन्हें पूर्व चेंगदु सैन्य क्षेत्र का प्रमुख बनाया गया था जो कि भारत के साथ लगी सीमा की भी रखवाली करती थी। इसके बाद साल 2015 में उन्हें जनरल बना दिया गया जबकि शी के सैन्य सुधारों को देखते हुए अब उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed