फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China agrees to curb tariffs on indian anti cancer drugs

कैंसर रोधी भारतीय दवाओं पर शुल्क घटाने को चीन सहमत 

Tue, 10 Jul 2018 04:01 AM IST
एजेंसी, बीजिंग 
एजेंसी, बीजिंग  Updated Tue, 10 Jul 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
China agrees to curb tariffs on indian anti cancer drugs

भारत तथा चीन ने कैंसर से जुड़ी भारतीय दवाओं के चीन में आयात पर शुल्क घटाने को लेकर एक समझौता किया है। विदेश मंत्रालय ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी। ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर) से जूझ रहे मरीज पर बनी एक चीनी फिल्म द्वारा सस्ती भारतीय दवाओं के आयात का मार्ग प्रशस्त करने की जरूरत को दर्शाने के बाद यह कदम सामने आया है। 

विज्ञापन


यह हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि चीन ने भारतीय कंपनियों को यहां के विशाल बाजार में कैंसर की दवाओं की बिक्री को मंजूरी देने के लिए लाइसेंस प्रदान करने की सहमति जताई है या नहीं, जो एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।
विज्ञापन

 
चीन के सरकारी चाइना सेंट्रल टेलीविजन के मुताबिक, चीन में सालाना लगभग 43 लाख लोगों के कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि होती है। कैंसर से जुड़ी भारतीय दवाओं की चीन में खासी मांग है, क्योंकि ये पश्चिमी देशों की दवाओं की तुलना में सस्ती होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दवाओं पर शुल्क घटाने को लेकर चीन तथा भारत ने एक समझौता किया है। विशेष जानकारी के लिए आपको संबंधित अधिकारियों से बात करनी होगी।


उन्होंने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि हम कैंसर रोधी दवाओं का आयात बढ़ाने तथा उन पर लगने वाले शुल्क को कम करने का विचार रखते हैं, यह भारत तथा क्षेत्र के अन्य देशों के लिए बड़ा मौका होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed