फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china afraid of BJP's victory in UP election, pm narendra Modi threat to China

यूपी में बीजेपी की जीत से डर गया ड्रैगन, कहा- चीन की मुश्किलें और बढ़ेंगी

Thu, 16 Mar 2017 07:21 PM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह Updated Thu, 16 Mar 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
china afraid of BJP's victory in UP election, pm narendra Modi threat to China
- फोटो : social media

यूपी में बीजेपी की शानदार जीत से ड्रैगन भी डर गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की बढ़ती ताकत को लेकर चीनी मीडिया में प्रतिदिन आलेख लिखे जा रहे हैं। चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि यूपी में बीजेपी की जीत के बाद चीन और भारत के संबंधों में और सख्ती आएगी। साथ ही लिखा है कि भारत के विकास और तेज गति से होगी।

विज्ञापन


अखबार ने लिखा है कि अब मोदी की हार्डलाइनर छवि और मजबूत होगी। अखबार ने चेताया है कि भारत अब चीन जैसे देशों के साथ समझौता नहीं करने की नीति को और आगे बढ़ाएगी। इस लेख में बताया गया है कि मोदी सरकार आने के बाद भारत की घरेलू और कूटनीति में तेजी से बदलाव आए हैं। पहले जहां भारत वैश्विक स्तर पर रक्षात्मक रवैया अपनाता रहा है, वहीं मोदी सरकार आने के बाद आक्रामक रुख दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं चीनी मीडिया ने अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की संभावना जताई है। अपने लेख में ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि जिस तरीके से बीजेपी चुनावों में लगातार जीत दर्ज कर रही है,  उससे देखकर ऐसा लग रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी जीत पक्की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा विवाद को लेकर लिखा गया है कि मोदी की मजबूती से सीमा मसलों पर किसी भी प्रकार की समझौता करने की भारत की ओर से संभावनाएं कम होंगीं। देश के सबसे बड़े त्योहार दीवाली पर मोदी ने चीन बॉर्डर को तवज्जों दी और सैनिकों के बीच त्योहार मनाकर भारत की बॉर्डर नीति में सख्ती का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed