फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China accuses India of 'political gains' in seeking to ban terrorist Masood Azhar, but soft on NSG

NSG पर नरम पड़ा चीन, अजहर पर दी भारत को नसीहत

Mon, 10 Oct 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Oct 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
China accuses India of 'political gains' in seeking to ban terrorist Masood Azhar, but soft on NSG
- फोटो : pti

गोवा में 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले चीन के एक वरिष्ठ राजनयिक ने सोमवार को कहा कि चीन परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की पूर्ण सदस्यता के मुद्दे को लेकर बातचीत करने के लिए तैयार है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले बीजिंग ने भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनान के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


हालांकि चीन की की ओर से हाल ही में दिए एक बयान से आतंकी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के भारत के प्रयास को धक्का लगा है। चीन ने कहा है कि आतंकवाद का मुकाबला करने के नाम पर किसी को ‘राजनीतिक फायदा’ नहीं उठाना चाहिए।

विज्ञापन

एनएसजी पर बात करने का इच्छुक लेकिन, अजहर पर नहीं!

China accuses India of 'political gains' in seeking to ban terrorist Masood Azhar, but soft on NSG
ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Getty Images

भारत का आरोप है कि आतंकी मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने पिछले महीने उड़ी में सेना के कैप पर हुए आतंकी हमले व जनवरी में पठानकोट में हुए आतंकी हमले को अंजाम दिया था। भारत पिछले काफी समय से मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है लेकिन, चीन दो बार भारत के प्रयासों को असफल कर चुका है।

जहां चीन एनएसजी पर भारत से बातचीत करने की इच्छा जता रहा है तो वहीं आतंकी मसूद अजहर पर बात करने को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाता दिख रहा है। चीन का कहना है कि वह एनएसजी में भारत के प्रवेश को लेकर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन मसूद अजहर पर पाबंदी के नाम पर किसी को राजनीतिक फायदा उठाने का विरोध करता है। 

इसी हफ्ते भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग

China accuses India of 'political gains' in seeking to ban terrorist Masood Azhar, but soft on NSG

इसी हफ्ते शी के भारत दौरे से पहले चीन ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान अपना ये रुख सामने रखा। एनएसजी में भारत की सदस्यता को लेकर चीनी उप विदेश मंत्री का कहना है कि, "नियम के मुताबिक चीन अकेले तय नहीं कर सकता...हम लगातार भारत से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। और हमें आशा है कि भारत एनएसजी का सदस्य बन सकता है।"

चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 13 से 17 अक्तूबर के अपने दौरे में शी जिनपिंग सबसे पहले कंबोडिया जाएंगे, उसके बाद बांग्लादेश जाएंगे और अंत में ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए गोवा पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed