फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Another blow to India : China opened China opened new combined rail - road toNepal

बॉर्डर से दूर चीन ने भारत को दिया एक बड़ा झटका

Fri, 13 May 2016 09:23 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Fri, 13 May 2016 09:23 AM IST
सार

  • भारत पर नेपाल की निर्भरता कम करने के लिए चीन ने  उठाया  रणनीतिक कदम, भारत को झटका
  • संयुक्त रेल-मार्ग के खुलने से नेपाल में वस्तुओं की आपूर्ति करने में कम समय लगेगा

विज्ञापन
 Another blow to India : China opened China opened  new combined rail - road toNepal

विस्तार

भारत पर नेपाल की निर्भरता को कम करने के लिए चीन ने रणनीतिक कदम उठाया है। उसने नेपाल को रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति करने को तिब्बत की बीहड़ पर्वत श्रेणियों के रास्ते काठमांडू के लिए संयुक्त सड़क एवं रेल के नए मार्ग खोल दिए हैं। इस सेवा के शुरू होने से चीन की ओर से नेपाल को वस्तुओं की आपूर्ति में तेजी आएगी और आवागमन में कम समय लगेगा। चीन का यह कदम भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन


चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली के मुताबिक बुधवार को चीन के पश्चिमोत्तर गांसू प्रांत की राजधानी लांझोउ से एक 43 कोच वाली इंटरनेशनल मालगाड़ी तिब्बत के लिए रवाना हो गई। इस मालगाड़ी के 83 कार्गो कंटेनर में रोजमर्रा की जरूरी चीजें और घरेलू सामान लदा हुआ है। यह मालगाड़ी नेपाल के सबसे नजदीक तिब्बती नगर शिगेज तक कार्गो कंटेनर को पहुंचाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद इन वस्तुओं को सड़क मार्ग से नेपाल के जीलोंग पोर्ट पहुंचाया जाएगा। इस बीच 2,431 किमी रेल और 564 किमी सड़क मार्ग की दूरी तय करने में कुल 10 दिन का समय लगेगा। इससे यात्रा में लगने वाला एक महीने से ज्यादा का समय बचेगा। इसके बाद वस्तुओं को जीलोंग पोर्ट से सड़क रास्ते से 160 किमी दूर नेपाल की राजधानी काठमांडू ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपुल्स डेली का कहना है कि संयुक्त रेल-सड़क सेवा शुरू होने से चीन के गांसू, किंघाई और तिब्बत इलाके में औद्योगीकरण को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। मार्च में नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के चीन दौरे के बाद यह संयुक्त रेल-सड़क सेवा शुरू हुई है। ओली के दौरे के समय दोनों देशों ने तिब्बत के रास्ते वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed