फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   American report says China's Silk Road project aims to increase its political and security influence

अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा, चीन के दावे के उलट है सिल्क रोड परियोजना का वास्तविक उद्देश्य

Wed, 18 Apr 2018 05:00 PM IST
एजेंसी, हांगकांग
एजेंसी, हांगकांग Updated Wed, 18 Apr 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
American report says China's Silk Road project aims to increase its political and security influence
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

एक रिपोर्ट में चीन की महत्वाकांक्षी ‘सिल्क रोड परियोजना’ के वास्तविक उद्देश्य का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन के सिल्क रोड परियोजना का उद्देश्य सामरिक है और वह अपने राजनीतिक प्रभाव और सैन्य उपस्थिति को बढ़ाना चाहता है। हालांकि चीन शुरू से कहता रहा है कि उसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन


अमेरिका स्थित अनुसंधान समूह सी4एडीएस ने इस रिपोर्ट को मंगलवार को जारी किया। रिपोर्ट में उसने चीन की अरबों डॉलर की परियोजना पर सवाल उठाए हैं। इस परियोजना को ‘बेल्ट एंड रोड पहल’ का नाम दिया गया है। यह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की विदेश नीति का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। 
विज्ञापन


इसका उद्देश्य चीन के संबंध को दक्षिण-पूर्वी एशिया, यूरोप और अफ्रीका से जोड़ना है। इस काम को वह सड़कों, बंदरगाहों, रेलवे, ऊर्जा संयंत्रों और अन्य विनिर्माण परियोजनाओं के माध्यम से कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सी4एडीएस ने चीन की नीतियों वाले आधिकारिक और अनाधिकारिक दस्तावेजों की जांच की। चीन के वास्तविक उद्देश्यों का पता लगाने के लिए ऐसा उसने चीनी विश्लेषकों के माध्यम से किया। इसके साथ ही उसने चीन द्वारा वित्त पोषित 15 बंदरगाह परियोजनाओं की भी जांच की। इसमें उसने पाया कि चीन के दावे के उलट उन परियोजनाओं का खर्च उठा रहे देश के आर्थिक विकास के लिए सब कुछ बहुत अच्छा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed