{"_id":"591935964f1c1b413a850ffb","slug":"a-global-times-article-slammed-nervous-india-s-response-to-one-belt-one-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"OBOR: चीनी मीडिया ने निकाला भारत पर गुस्सा, कहा-पड़ोसियों को नहीं रोक सकते ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
OBOR: चीनी मीडिया ने निकाला भारत पर गुस्सा, कहा-पड़ोसियों को नहीं रोक सकते
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Mon, 15 May 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन बेल्ट वन रोड (OBOR) की बैठक से भारत के किनारा काटने पर चीनी मीडिया ने तीखी आलोचना की है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत अपने पड़ोसी देश को इस पहल में शामिल होने से नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
इस लेख को ऑनलाइन प्रकाशन इसलिए किया गया है ताकि भारतीय ऑनलाइन पाठक पढ़ सकें। लेख में कहा गया है कि चीन की 'वन बेल्ट, वन रोड' योजना से भारत घबरा रहा है और नई दिल्ली अपने पड़ोसियों को इसमें शामिल होने से रोक नहीं सकती।
विज्ञापन
ऑनलाइन लेख में ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, "यह अजीब बात है कि दर्शकों को खिलाड़ियों की अपेक्षा अधिक चिंतित हैं। हालांकि, भारत अपने पड़ोसी के कर्ज के बोझ की परवाह करता है, लेकिन पड़ोसी देशों में अधिक काम करने को तैयार हैं। "ग्लोबल टाइम्स के रिपोर्टर वांग जीआमी ने ये लेख लिखा है। हालांकि इस लेख को अखबार में नहीं छापा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ओबीओआर की रविवार को हुई बैठक से भारत ने दूरी बना ली। हालांकि 65 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चीन इस बहाने भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश को भी साधने की मुहिम पर है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को राजी किए बगैर चीन ओआरओबी से उतना लाभ नहीं उठा पाएगा जितना लाभ हासिल करने की उसने रणनीति बनाई है। यही कारण है कि चीन भारत के पड़ोसियों को साध कर दबाव बनाना चाहता है।