{"_id":"5a95c7744f1c1b45438b4893","slug":"a-chinese-man-saved-his-life-in-a-unique-way-when-a-heart-attack-came","type":"story","status":"publish","title_hn":" हार्ट अटैक आने पर एक शख्स ने अनोखे अंदाज में बचाई अपनी जान, जानकर होंगे हैरान","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
हार्ट अटैक आने पर एक शख्स ने अनोखे अंदाज में बचाई अपनी जान, जानकर होंगे हैरान
एजेंसी, बीजिंग
Updated Wed, 28 Feb 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
heart attack
चीन में एक व्यक्ति ने हार्ट अटैक आने पर अनोखे अंदाज में खुद की जान बचाई है। द् हेबी यूथ डेलीरिपोर्ट के अनुसार, शीजीयाजूआंग स्थित एक रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को हार्ट अटैक आया। लेकिन किसी का भी उस पर ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
इसके बाद हार्ट अटैक से पीड़ित व्यक्ति ने अपने पैसे निकाले और फेंकना शुरू कर दिया। जिससे लोग उनकी तरफ आकर्षित हुए और उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान ली सरनेम से हुई है।
विज्ञापन
ली क्वीनहुआंगदाओ शहर अपनी बीमार मां से मिलने जा रहे थे। तभी उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। लेकिन किसी की भी नजर उन पर नहीं पड़ी। इसके बाद उन्हें यह तरकीब सूची। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन