{"_id":"5c124cd742c7925cd540cae8","slug":"80-percent-students-of-china-keep-motivated-by-dating-in-college-life-says-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में 80 प्रतिशत कॉलेज के छात्र डेटिंग करने से रहते हैं मोटिवेट, सर्वे में हुआ खुलासा","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में 80 प्रतिशत कॉलेज के छात्र डेटिंग करने से रहते हैं मोटिवेट, सर्वे में हुआ खुलासा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
चीन में 80 फीसदी कॉलेज स्टूडेंट एक रोमांटिक रिलेशनशिप में रहकर खुद को ज्यादा मोटिवेट और खुश महसूस करते हैं। चाइना यूथ डेली के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। इसमें बताया गया है कि 60 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट ग्रेजुएशन के बाद अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए भी सोचते हैं।
विज्ञापन
चीन में यूनिवर्सिटी के 1,498 छात्रों पर हुए इस सर्वे में चीन के यूथ की कॉलेज लाइफ के दौरान उनके प्यार, रिलेशनशिप व दृष्टिकोण पहचाना गया। इसके मुताबिक अधिकतर छात्र कैंपस में डेटिंग के समर्थन में थे। सर्वे में शामिल छात्रों में से एक तिहाई अभी रिलेशनशिप में हैं। करीब 50 प्रतिशत अभी या तो रिलेशनशिप से बाहर आए हैं या सही पार्टनर की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन