{"_id":"58448cb94f1c1bb54fa8693f","slug":"53-dead-in-china-coal-mine-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में कोयला खदान विस्फोट में 53 मरे","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में कोयला खदान विस्फोट में 53 मरे
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Mon, 05 Dec 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी चीन में दो अलग-अलग कोयला खदानों में हुए विस्फोट में तकरीबन 53 लोगों की मौत हो गई। दुनिया के शीर्ष कोयला उत्पादन देश में खदान विस्फोट की यह ताजा घटना है। विस्फोट शनिवार को उत्तरी चीन के अंतर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में बाओमा माइनिंग कंपनी लिमिटेड कोयला खदान में हुआ, जिसमें 32 लोग मारे गए।
विज्ञापन
हादसे के समय 181 लोग खदान के भीतर काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद 149 खनिक जमीन के नीचे से बच निकलने में कामयाब रहे। 268 पुलिसकर्मी, 119 बचावकर्मी और चिकित्सा कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। इस हफ्ते चीन में यह दूसरा बड़ा खदान विस्फोट है।
विज्ञापन
इससे पहले 30 नवंबर को पूर्वोत्तर चीन के हेड्लोंगजियांग प्रांत स्थित कोयला खदान में हुए विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई थी। तलाशी अभियान में एक खनिक को जिंदा बचा लिया गया। इस संबंध में चीनी पुलिस ने निजी कोयला खदान के मालिक और उसके तीन मैनेजरों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन