{"_id":"5b974d26867a557f1744516b","slug":"3-year-old-girl-trapped-on-fourth-floor-window-rescued-by-two-people-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की खोलना तीन साल की बच्ची के लिए बना जान का खतरा, चौथी मंजिल से लटकी","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
खिड़की खोलना तीन साल की बच्ची के लिए बना जान का खतरा, चौथी मंजिल से लटकी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के चांगहू शहर में एक तीन साल की बच्ची की जान जाते जाते बच गई। वो खिड़की खोलने के दौरान चौथी मंजिल की बालकनी से लटक गई। जिसके बाद बिल्डिंग पर चढ़कर दो युवकों ने उसकी जान बचाई। घटना 7 सितंबर की बताई जा रही है। वह सो रही थी और जब उठी तो उसने खिड़की खोलने की कोशिश की। तभी उसके साथ ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वहां से गुजर रहे दो युवकों ने बच्ची को लटका हुआ देख लिया। वह वक्त बर्बाद न करते हुए बिल्डिंग पर चढ़ गए और उसे बचा लिया। बच्ची के पिता ने युवकों के बारे में कहा कि 'बिल्डिंग पर चढ़ना काफी खतरनाक है, इन्होंने मेरी बच्ची की जान बचाई। इसके लिए मैं इन लोगों का हमेशा कर्जदार रहूंगा।'
विज्ञापन
युवकों के बिल्डिंग पर चढ़ने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। ये भी बताया जा रहा है कि वह उस वक्त घर में अकेली थी। वह सोकर उठी थी और उसकी नींद पूरी तरह से नहीं खुली थी जिसके चलते वह लटक गई।
विज्ञापन